scorecardresearch

सलमान खान, बाबा सिद्दीकी, रोहित शेट्टी और अब टाइगर श्रॉफ... बॉॉलीवुड को लगी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नजर

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना ने एक बार फिर फिल्मी सितारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं. इससे पहले भी सलमान खान, रोहित शेट्टी और कपिल शर्मा के घरों पर फायरिंग हो चुकी हैं. सलमान खान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की मुंबई में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Advertisement
Salman Khan, Tiger Shroff and Rohit Shetty Salman Khan, Tiger Shroff and Rohit Shetty

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग ने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है. एक वक्त था, जब 90 के दशक में बॉलीवुड में गैंगवार से कांपता था. लेकिन फिर पुलिस का राज आया और गैंगवार थम गया. अब एक बार फिर बॉलीवुड गैंगस्टर्स के निशाने पर है. पहले सलमान खान के घर पर फायरिंग, फिर बाबा सिद्दीकी की हत्या, उसके बाद रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और अब टाइगर श्रॉफ पर हमले ने फिल्म इंडस्ट्रीज को डरा दिया है. इन हमलों फिल्मी दुनिया के सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि हाल के महीनों में बॉलीवुड से जुड़े किन लोगों को निशाना बनाया गया है.

सलमान खान के घर पर फायरिंग-
2 साल पहले साल 2024 में मशहूर एक्टर सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को फायरिंग की घटना हुई थी. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इस मामले में पुलिस ने विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था. बाद में शूटर सुखबीर उर्फ सुखा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया था.

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग-
मुंबई के जुहू में 31 जनवरी 2026 को फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी. अज्ञात हमलावरों ने 4-5 राउंड फायरिंग की थी. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था. इस घटना की जिम्मेदारी भी सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया.

बाबा सिद्दीकी की हत्या-
एनसीपी लीडर और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 को की गई थी. उनकी हत्या उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर की गई थी. बाबा सिद्दीकी के सलमान खान से करीबी रिश्ते थे. उनको बॉलीवुड का करीबी माना जाता था. मुंबई पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. फरवरी 2026 में मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने कई आरोपियों पर आरोप तय किया. इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था.

कपिल शर्मा को बनाया निशाना-
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को कई बार निशाना बनाया गया है. हालांकि मुंबई में उनपर हमले नहीं हुए हैं. कनाडा और अमृतसर में उनको निशाना बनाया गया है. कनाडा में उनके कैफे पर फायरिंग की गई थी. जबकि अमृतसर में उनके घर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी. इस मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था.

ये भी पढ़ें: