lathicharge during Khesari Lal Yadav's programme (Photo/Instagram)
lathicharge during Khesari Lal Yadav's programme (Photo/Instagram)
बिहार के मुजफ्फरपुर में भोजपुरी के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में माहौल बिगड़ गया. इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई. अचानक भगदड़ जैसा माहौल हो गया. इसके बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा. पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को कंट्रोल किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
खेसारी के प्रोग्राम में भीड़ हुई बेकाबू-
बुधवार की शाम जैसे ही खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम शुरू होने वाला था, बड़ी संख्या में जुटी भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक भगदड़ के दौरान कई लोग गिर पड़े. हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है.
लाठीचार्ज का वीडियो वायरल-
पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल कर लिया. लेकिन लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज दिखाई दे रहा है.
पूर्व मंत्री ने कराया था आयोजन-
मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री राम सूरत राय के पशु मेले में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का प्रोग्राम आयोजित हुआ था. पूर्व बीजेपी विधायक ने गरहा थाना क्षेत्र में इस पशु मेले का आयोजन किया था.
डांसरों के बीच हो चुकी थी मारपीट-
इस मेले में खेसारी लाल यादव के प्रोग्राम के पहले भी अव्यवस्था सामने आई थी. 2 दिन में इस मेले में डांसरों के बीच मारपीट हुई थी. दरअसल मेले के थिएटर स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट हुई थी. उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद मेले में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. लेकिन अब भोजपुरी के मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव के प्रोग्राम में भीड़ बेकाबू हो गई. इससे पशु मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल और भी गहरा हो गया है.
(मणिभूषण शर्मा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: