november 2026 upcoming movies
november 2026 upcoming movies
नवंबर में सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है. कहीं रणबीर कपूर भगवान राम बनकर बड़े पर्दे पर उतरेंगे, तो कहीं विराज घेलानी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने की तैयारी में हैं. हॉरर, सस्पेंस, रोमांस और जबरदस्त एक्शन का तड़का भी लगने वाला है. यानी इस बार थिएटर में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई कहानियों का जलवा देखने को मिलेगा. अब सवाल है कि नवंबर में कौन-सी फिल्म आपका वीकेंड खास बनाएगी? आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन पर दर्शकों की नजरें टिकी हैं.
रामायण
नवंबर की शुरुआत ही एक बड़ी फिल्म से होने जा रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण बनेंगे. दो पार्ट में बनने वाली इस फिल्म का पहला हिस्सा 5 नवंबर को रिलीज होने वाला है. पौराणिक कहानी और दमदार स्टारकास्ट की वजह से यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है.
पार्टी एनिमल्स
अगर गंभीर कहानियों से ब्रेक लेकर हंसना चाहते हैं, तो 'पार्टी एनिमल्स' पर नजर रखिए. विराज घेलानी और अर्जुन तंवर की यह फिल्म दोस्ती, अजीब फैसलों और मजेदार परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है. रवि छाब्रिया के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी.
काली खेती
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की 'काली खेती' में गांव की पृष्ठभूमि के साथ हॉरर और सस्पेंस का तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म में रहस्यमयी घटनाओं और मनोवैज्ञानिक उलझनों के जरिए दर्शकों को डराने की कोशिश होगी. इसकी रिलीज 20 नवंबर को तय है.
यह प्रेम मोल लिया
'यह प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी पहली बार साथ नजर आएंगे. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्यार, परिवार और रिश्तों की कहानी लेकर आ रही है. फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी.
सूर्या
क्राइम थ्रिलर 'सूर्या' में सनी देओल एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे, जो हत्या के मामले की जांच में उलझ जाता है. रवि किशन और टीनू आनंद समेत कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. इसकी संभावित रिलीज डेट 20 नवंबर है.
प्रताप
अमित साध की 'प्रताप' में एक ऐसे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की कहानी दिखाई जाएगी, जिसकी जिंदगी तब पलट जाती है, जब उसे खुद कानून का सामना करना पड़ता है. ईशा देओल और तिग्मांशु धूलिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है.
कुल मिलाकर, नवंबर में किसी को रामायण का भव्य संसार देखने को मिलेगा, तो किसी को हंसी, डर, रोमांस और क्राइम का तड़का. अब देखना होगा कि इनमें से कौन-सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतती है.
ये भी पढ़ें: