scorecardresearch

आंखें, अंदाज, शोला और शबनम... पहलाज निहलानी की इन 5 फिल्मों की अक्सर होती है चर्चा

मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने 76 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वो प्रोड्यूसर के साथ सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पूर्व चेयरमैन भी थे. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों को प्रोड्यूस किया था. इसमें आंखें, अंदाज के साथ शोला और शबनम शामिल हैं.

Pahlaj Nihalani Pahlaj Nihalani

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे. 76 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. पहलाज निहलानी ने कई बड़े एक्टर्स को ब्रेक दिया था. इसमें दिग्गज एक्टर गोविंदा और चंकी पांडे का नाम शामिल है. पहलाज निहलानी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी. इसमें 5 ऐसी फिल्में भी शामिल हैं, जो सुपरहिट तो रही हैं, इसके साथ ही उनकी चर्चा अक्सर होती है. इन फिल्मों को बॉलीवुड की बेहतरीन और मनोरंजक फिल्मों में गिना जाता है. चलिए आपको पहलाज निहालानी की उन 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं.

आंखें-
पहलाज निहालानी की फिल्म 'आंखें' सुपरहिट रही. इस फिल्म की अक्सर चर्चा होती है. यह एक कॉमेडी एक्शन फिल्म थी. इसका डायरेक्शन डेविड धवन ने किया था. इस फिल्म में गोविंदा और चंडी पांडे मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म सिनेमाघरों में खूब चली. दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. ये उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी थी.

अंदाज-
फिल्म 'अंदाज' को आज भी अनिल कपूर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है. इस फिल्म को पहलाज निहलानी ने बनाया था. यह फिल्म साल 1994 में बॉक्स ऑफिस पर आई थी और आते ही धूम मचा दी. इस फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन के हाथों में था. इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा जूही चावला और करिश्मा कपूर की अहम भूमिका थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

शोला और शबनम-
शोला और शबनम फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मुख्य भूमिका गोविंदा और दिव्या भारती ने निभाई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया. यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई. इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म ने गोविंदा के करियर को नई ऊंचाई तक पहुंचाया.

इल्जाम-
पहलाज निहलानी ने इल्जाम फिल्म भी बनाई थी. ये फिल्म साल 1986 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मुख्य भूमिका गोविंदा और नीलम ने निभाई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भी धूम मचाई थी. ये फिल्म एक्शन डांस फिल्म थी.

पाप की दुनिया-
पहलाज निहलानी ने मूवी पाप की दुनिया भी बनाई थी. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी. ये एक बड़ी हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में चंकी पांडे, सनी देओल के साथ नीलम ने एक्टिंग की है. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

ये भी पढ़ें: