scorecardresearch

Perizaad Zorabian: कभी अमिताभ और सलमान के साथ किया था काम, आज चिकन बेचकर कमा रहीं रोजी-रोटी

1998 के टीवी शो 'कैप्टन व्योम' और 'एक अजनबी' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री पेरीजाद ज़ोराबियान ने एक्टिंग छोड़कर अपने परिवार की चिकन बिजनेस 'ज़ोराबिय' की कमान संभाली.

Advertisement
Perizaad Zorabian (@INSTAGRAM) Perizaad Zorabian (@INSTAGRAM)

बॉलीवुड में कई चेहरे ऐसे रहे हैं, जो एक दौर में फिल्मों और टीवी पर खूब नजर आए, लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली. पेरीज़ाद ज़ोराबियान भी उन्हीं अभिनेत्रियों में शामिल हैं. उन्होंने सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ काम किया, लेकिन आज उनका फोकस फिल्मों पर नहीं, बल्कि परिवार के कारोबार पर है. पेरीज़ाद ज़ोराबियान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी से की. वह 1998 के लोकप्रिय धारावाहिक 'कैप्टन व्योम' में शक्ति के किरदार में नजर आई थीं. इसके बाद वह 'श्श्श... कोई है' में अपर्णा का रोल भी कर चुकी हैं.

टीवी के बाद पेरीजाद ने साल 2001 में 'बॉलीवुड कॉलिंग' से फिल्मों में कदम रखा. इसके बाद 'मुंबई मैटिनी', 'जॉगर्स पार्क', 'धूम', 'मॉर्निंग रागा', 'एक अजनबी', 'सलाम-ए-इश्क', 'जस्ट मैरिड' और 'वाई मी- ये मेरा इंडिया' जैसी फिल्मों में काम किया.

सलमान और अमिताभ के साथ भी किया काम
पेरीजाद के करियर में बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका भी आया. वह सलमान खान की फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' का हिस्सा रही थीं. वहीं अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने 'एक अजनबी' में काम किया था. शुरुआती 2000 के दौर में वह 'जॉगर्स पार्क' और 'मॉर्निंग रागा' जैसी फिल्मों से भी पहचानी गईं.

शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी
पेरीजाद ने साल 2006 में निर्माण कारोबारी बोमन रुस्तम ईरानी से शादी की. शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और परिवार पर ध्यान देने लगीं. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. आज पेरीजाद एक्टिंग से दूर हैं और परिवार के चिकन कारोबार को संभाल रही हैं. 'ज़ोराबिय' नाम का उनका पैकेज्ड फूड ब्रांड है, जिसके तहत पैकेज्ड चिकन बेचा जाता है.

हाल की रिपोर्टों के मुताबिक, परिवार के कारोबार में उनकी भूमिका काफी अहम है. उन्होंने कंपनी को सिर्फ थोक कारोबार तक सीमित रखने के बजाय रिटेल, क्विक कॉमर्स और रेडी-टू-कुक उत्पादों की दिशा में भी आगे बढ़ाया. कुछ रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि उनके इस कारोबार में करीब 700 लोगों के काम करने की खबर सामने आ चुकी है और सालाना टर्नओवर करीब 120 करोड़ रुपये होने की जानकारी सामने आई है.

कैमरे से दूर अब बिजनेस पर पूरा फोकस
एक समय फिल्मों और टीवी में नजर आने वाली पेरीजाद अब अपनी अलग पहचान कारोबार की दुनिया में बना रही हैं. एक्टिंग से दूरी के बाद उन्होंने परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया और आज उसी क्षेत्र में सक्रिय हैं. यही वजह है कि उनका सफर ग्लैमर की दुनिया से निकलकर बिजनेस तक पहुंचने की एक अलग कहानी बन गया है.
 

ये भी पढ़ें