प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने सोशल मीडिया पर अपने जीवन खास पल की खूबसूरत सफर को शेयर किया है. उनका पोस्ट बेहद भावुक और प्रेरणादायक है. उनके पोस्ट में फैंस को उनकी पूरी जर्नी फिर से जीने का मौका दिया. 18 साल की उम्र में Miss World 2000 का ताज पहनने से शुरू हुआ यह सफर आज उन्हें एक ग्लोबल स्टार, प्रोड्यूसर, एंटरप्रेन्योर और मां के रूप में एक नई पहचान दे चुका है.
मिस वर्ल्ड से ग्लोबल स्टार बनने तक
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में बताया कि कैसे एक छोटी उम्र में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी जिंदगी पूरी बदल गई. उन्होंने माना कि उस वक्त शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि उनका सफर एक देश से निकलकर पूरी दुनिया तक पहुंच जाएगा. फिल्मों, अलग-अलग इंडस्ट्रीज और कई देशों में काम करते हुए उन्होंने खुद को हर बार नए रूप में साबित किया.
सिर्फ अभिनेत्री नहीं, क्रिएटिव फोर्स भी
पोस्ट में प्रियंका ने इस बात का भी जिक्र किया कि वह सिर्फ फिल्मों में अभिनय ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें बनाने की प्रक्रिया का भी हिस्सा होती हैं. एक लीड एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. यही वजह है कि उनका करियर सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कैमरे के पीछे भी उनका मजबूत योगदान रहा है.
एक्टर से लेखक और एंटरप्रेन्योर बनने तक का सफर
प्रियंका ने अपनी किताब Unfinished को भी अपनी जिंदगी का एक बड़ा पड़ाव बताया. प्रियंका ने लिखा कि अपनी कहानी को शब्दों में पिरोना आसान नहीं था और इस किताब को पूरा करने में उन्हें करीब दो साल लगे. इसके साथ ही उन्होंने अपने बिजनेस वेंचर्स का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पसंद और पैशन को बिजनेस में बदला.
परिवार और मदरहुड ने बदली दुनिया
प्रियंका की इस पोस्ट का सबसे भावुक हिस्सा उनकी पर्सनल लाइफ रही. उन्होंने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा को अपनी जिंदगी को सबसे खूबसूरत अध्याय बताया. उन्होंने लिखा कि मां बनने के बाद उनकी दुनिया और सोच दोनों बदल गई हैं. उनका ये जीवन सफर फैंस को काफी प्रेरणा देगा.
प्रियंका चोपड़ा का अगला पड़ाव
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही साउथ स्टार महेश बाबू के साथ फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी, जिसे एस.एस. राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म Citadel के दूसरे सीजन में भी दिखाई देंगी.
ये भी पढ़ें