scorecardresearch

Pulkit-Kriti Engagement: डेटिंग की खबरों के बीच पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने की सगाई...वायरल हुईं रोका की तस्वीरें

पुलकित सम्राट ने लगभग 4 साल तक डेट करने के बाद एक्ट्रेस कृति खरबंदा से सगाई कर ली है. यह सगाई उनके एक दोस्त के घर में हुई. इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Advertisement
Pulkit-Kriti Engagement Pulkit-Kriti Engagement

सालों की डेटिंग के बाद अब पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने सगाई कर ली है. हालांकि दोनों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन पुलकित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर समारोह की एक झलक दिखाई. पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, जो अक्सर एक दूसरे के लिए क्यूट पोस्ट शेयर किया करते हैं, अब सगाई कर चुके हैं. वायरल हो रही तीन तस्वीरों में 'फुकरे' एक्टर पुलकित प्यार से कृति को अपनी गले में हाथ डाले नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी दोनों के हाथ में सगाई की अंगूठियां. खबर है कि ये जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी.

अंगूठी फ्लांट करते नजर आए
पुलकित और कृति खरबंदा दोनों एक दूसरे को करीब चार साल से डेट कर रहे हैं. अब यह कपल अपने रिलेशन को नेकस्ट लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है. सोशल मीडिया पर कृति और पुलकित की रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं. इंस्टाग्राम पेज रिया लुथरा की तरफ से पुलकित-कृति की रोका सेरेमनी की फोटोज सबसे पहले शेयर की गईं. इस दौरान कपल फैमिली के साथ नजर आ रहा है. फोटोसेशन के दौरान दोनों अंगूठी फ्लॉन्ट करते नजर आए. हालांकि अब इस अकाउंट से तस्वीरों को डिलीट कर दिया गया है.

कई फिल्मों में साथ काम किया
पुलकित और कृति ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इन्होंने 'वीरे की वेडिंग', तैश और 'पागलपंति' सहित कई मूवीज में काम किया है. इनकी लव स्टोरी एक फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी. बता दें कि कृति से पहले पुलकित, सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी कर चुके थे.  ये शादी 2014 में हुई थी और कुछ समय बाद ही कपल का तलाक हो गया.

आने वाली फिल्में
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो फुकरे 3 के बाद, पुलकित सम्राट के पास पाइपलाइन में कई अन्य फिल्में हैं. उनकी फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद आने की तैयारी में है.वहीं, कृति खरबंदा भी कुछ रोमांचक वेंचर की तैयारी कर रही हैं. वह निर्देशक राम चिरू की बहुप्रतीक्षित फिल्म, संजू मट्टू गीता 2  (Sanju Mattu Geetha 2) में दिखाई देंगी. इसके अलावा कृति निर्देशक साजिद नाडियाडवाला की आगामी कॉमेडी-ड्रामा, हाउसफुल 5 में भी दिखाई देंगी.