scorecardresearch

Bigg Boss 20 में Qazi Touqeer की हरकतों से घरवाले परेशान, रात में भूत देखकर डरने का किया नाटक, सुबह बोले- 'मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं

Bigg Boss 20 में इस हफ्ते अमरपाली दुबे, लव गिल, अरीशफा खान और कनिका मान नॉमिनेटेड हैं.

Advertisement
Bigg Boss 20 Bigg Boss 20
हाइलाइट्स
  • आधी रात को काजी ने घरवालों को डराया

  • Qazi Touqeer की हरकतों से घरवाले परेशान

Bigg Boss 20: Fame Gurukul से घर-घर पहचान बनाने वाले सिंगर काजी तौकीर ने बिग बॉस 20 के घरवालों का जीन मुस्किल कर दिया है. शो में उनकी मस्ती और अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अब काजी ने घरवालों के साथ ऐसा प्रैंक किया कि आधी रात को पूरा घर परेशान हो गया. उन्होंने ऐसा दिखाया जैसे रात में उन्होंने कुछ डरावना देख लिया हो. हालांकि, बाद में सामने आया कि काजी सिर्फ घरवालों को डरा रहे थे और यह सब उन्होंने दर्शकों के मनोरंजन के लिए किया था.

आधी रात को काजी ने घरवालों को डराया
हाल ही के एपिसोड में जब बिग बॉस के घर में सभी सदस्य सो रहे थे, तभी काजी ने अचानक अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया. वह ऐसे एक्ट करने लगे जैसे उन्होंने अपने सामने कुछ ऐसा देख लिया है, जिसे देखकर वह खुद भी परेशान हैं. उनकी हरकतों को देखकर घर के बाकी सदस्य भी डर गए.

काजी ने अपना नाटक यहीं खत्म नहीं किया. वह लगातार ऐसा दिखाते रहे जैसे कोई लड़की उन्हें दिखाई दे रही है और वह उसके पीछे-पीछे जा रहे हैं. इस दौरान अरीशफा खान समेत घर के दूसरे सदस्य भी काफी घबरा गए. जब घरवालों ने उनसे पूछा कि आखिर उन्हें क्या हुआ है, तो काजी ने कहा, She wanted me to laugh. उनकी बातों और व्यवहार से घरवालों को लगा कि काजी सच में किसी अजीब अनुभव से गुजर रहे हैं. लेकिन बाद में साफ हो गया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे.
सुबह घरवालों ने सुनाई अपनी परेशानी
काजी की इस लेट नाइट मस्ती का असर घरवालों की नींद पर भी पड़ा. अगली सुबह घर के सदस्यों ने बताया कि उनकी वजह से वह ठीक से सो नहीं पाए. कुछ घरवालों ने कहा कि पूरी रात की नींद खराब हो गई और वह केवल करीब चार घंटे ही सो सके.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Proxy (@the_proxy1122)

 

मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं
काजी सिर्फ रात के प्रैंक को लेकर ही चर्चा में नहीं हैं. एक दूसरे वीडियो में वह अरीशफा खान से बातचीत करते हुए अपनी एनर्जी को लेकर भी बड़ा दावा करते दिखाई दिए. उन्होंने कहा, 'मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं. तुम सोचो मैं 3 दिन में 1 घंटा सोया हूं फिर भी एनर्जेटिक हूं.'

सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल से तुलना
काजी की हरकतों को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल से की. एक यूजर ने लिखा कि काजी, तान्या मित्तल के मेल वर्जन हैं. वहीं कुछ लोगों ने उन्हें तान्या मित्तल का भतीजा तक बता दिया. हालांकि, हर दर्शक काजी से परेशान नहीं है. कुछ फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है. एक यूजर ने लिखा कि काजी घर में फुल एंटरटेनमेंट दे रहे हैं और उन्हें पसंद किया जा रहा है.

Fame Gurukul से मिली थी बड़ी पहचान
काजी तौकीर कोई नया चेहरा नहीं हैं. वह साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो Fame Gurukul जीतकर रातोंरात मशहूर हो गए थे. उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ इस शो में जीत हासिल की थी. खास बात यह है कि इसी सीजन में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह भी प्रतियोगी थे. इसके बाद काजी ने म्यूजिक के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. वह फिल्म Phantom के चर्चित गाने Afghan Jalebi से भी जुड़े रहे हैं.

इस हफ्ते नहीं होगा कोई एलिमिनेशन
वहीं Bigg Boss 20 में इस हफ्ते अमरपाली दुबे, लव गिल, अरीशफा खान और कनिका मान नॉमिनेटेड हैं. हालांकि, इस सप्ताह किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं किया जाएगा. इसके बजाय इन चारों में से किसी एक की लाइफलाइन कम हो सकती है. शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और इस सीजन की थीम तथास्तु रखी गई है.