Raghav Chadha and Parineeti Chopra
Raghav Chadha and Parineeti Chopra
बी-टाउन को एक नया कपल मिल गया है. खबर है कि आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को गुरुवार दोपहर एक रेस्टोरेंट से एक साथ बाहर आते देखा गया. कपल यहां लंच डेट पर पहुंचा था. मीडिया के कैमरों को देखते हुए राघव तो सीधे गाड़ी में बैठ गए लेकिन परिणीति ने पैपराजी को पोज भी दिया. हालांकि दोनों ने साथ में कोई पोज नहीं दिया.
लंच डेट पर परिणीति और राघव
इस दौरान परिणीति ने ब्लैक टी शर्ट के साथ जींस पहनी हुई थी वहीं, राघव भी शर्ट और जींस में नजर आए. बीती रात भी दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान दोनों ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई थी. तस्वीरों को देख इतना तो कहा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे से काफी घुले मिले हैं. फैंस तो ये फोटो देखने के बाद सवाल भी पूछने लगे हैं कि कहीं ये दोनों एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे.
डेटिंग के लगाए जा रहे कयास
फोटो के आने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा है. ये दोनों हाल ही में साथ साथ डिनर करते स्पॉट हुए थे. हालांकि इनके अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई है इस बात की किसी ने पुष्टि नहीं की है. दोनों की साथ में तस्वीर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लगता है दोनों डेट कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा- पब्लिसिटी के लिए क्या-क्या करना पड़ता है बेचारों को. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
बता दें, इसी साल जनवरी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' के सम्मान से नवाजा गया था. पहली बार किसी को भारत में यह सम्मान मिला है.
परिणीति सिंगल, राघव भी मोस्ट हैंडसम बैचलर
परिणीति चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत इश्कजादे फिल्म से की थी. इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर लीड रोल में थे. परिणीति आखिरी बार ऊंचाई फिल्म में नजर आई थीं. हाल ही में उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला की शूटिंग पूरी की है. परिणीति फिलहाल सिंगल हैं, जबकि 34 की उम्र में राघव भी मोस्ट हैंडसम बैचलर में से एक हैं.