scorecardresearch

रणबीर-आलिया की शादी की तारीख का माँ नीतू कपूर ने किया खुलासा, बहू की तारीफ में बांधे पुल

रणबीर-आलिया की शादी की तारीख का आखिरकार खुलासा हो गया है. रणबीर कपूर की माँ और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने आज शादी की तारीख के बारे में बताया और आलिया की जमकर तारीफ भी की.

Advertisement
रणबीर-आलिया रणबीर-आलिया
हाइलाइट्स
  • आज थी कपल की मेहंदी सेरेमनी

  • कल गुरुवार को धुमधाम से होगी शादी

रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) की शादी की तारीख का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बॉलीवुड के इस कपल की शादी की तारीख का आखिरकार खुलासा हो गया है. बता दें कि दोनों की शादी की रस्में भी आज से ही शुरू हुई और आज मेहंदी सेरेमनी थी. चर्चा थी कि 14 से 17 अप्रैल के बीच दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन इन चर्चाओं पर विराम देते हुए रणबीर की माँ नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने शादी की तारीख का खुलासा कर दिया है.


रणबीर की माँ और बहन ने बताई शादी की तारीख

रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने शादी की तारीख का खुलासा करते हुए कहा कि कल यानी 14 अप्रैल दिन गुरुवार को वास्तु हाउस पर शादी संपन्न होगी. आपको बता दें कि कृष्णा राज बंगले से रणबीर की बारात निकल कर वास्तु हाउस पहुंचेगी. आज मेहंदी सेरेमनी में रणबीर के परिवार के सभी सदस्य जिसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रिद्धिमा कपूर साहनी, अरमान जैन, आधार जैन शामिल हुए.

रिद्धिमा ने कहा- आलिया है गुड़िया जैसी

आलिया के बारे में जब नीतू कपूर से पूछा गया तो वह कहती हैं कि 'मैं उसके बारे में क्या कहूं, वह बहुत अच्छी है. भगवान उसको आशीर्वाद दें.' वहीं रिद्धिमा ने कहा-'वह बहुत क्यूट हैं, गुड़िया जैसी हैं.'