scorecardresearch

Most Awaited Wedding : प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए रणबीर ने बुक किया बैंक्वेट हॉल, हनीमून डेस्टिनेशन का भी हुआ खुलासा

Ranbir Kapoor Weds Alia Bhatt : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)ने अपनी प्री वेडिंग के लिए बैंक्वेट हॉल बुक करा लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस हॉल में 40 से 50 लोगों लोग आराम से आ सकते हैं. इसके साथ ही दोनों के हनीमून डेस्टिनेशन का भी खुलासा हो गया है.

Advertisement
15 अप्रैल को शादी रचाएंगे रणबीर-आलिया 15 अप्रैल को शादी रचाएंगे रणबीर-आलिया
हाइलाइट्स
  • 15 अप्रैल को शादी रचाएंगे रणबीर-आलिया

  • 13 अप्रैल को होगा प्री वेडिंग सेलिब्रेशन

इस साल की मोस्ट अवेटेड वेडिंग में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इससे पहले 13 अप्रैल को प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की खबरें सुर्खियों में हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए अपना रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स बैंक्वेट बुक कर लिया है. 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ी रणबीर-आलिया की शादी की खबरें काफी पहले से चर्चाओं में थीं. इनके फैंस को भी इनकी शादी का लंबे समय से इंतजार था. आखिरकार अब वो दिन आने ही वाला है जब दोनों ही सात जन्मों की बंधन में बंध जाएंगे. इसके लिए दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं. रणवीर अपनी शादियों की तैयारियों में लगे हुए हैं. तो वहीं, आलिया भी काफी खुश हैं. 

रिपोर्ट के मुताबित इस हॉल में प्री वेडिंग से जुड़े कई प्रोग्राम होंगे, जिसमें दोनोंदी बैचलर पार्टी भी शामिल है. इस हॉल में एक बार में 40 से 50 लोग आ सकते हैं लेकिन, रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोग्राम में केवल 15 से 20 लोगों के आने की उम्मीद है.
 
हनीमून डेस्टिनेशन का हुआ खुलासा

रणबीर और आलिया नए साल 2022 का जश्न मनाने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हुए थे. इस कपल ने वहां सफारी का भी आनंद लिया और अब, ऐसा लगता है कि यह दोनों एक बार फिर यही जाने का प्लान कर रहे हैं. इस कपल के करीबी सूत्र ने कहा, "रणबीर और आलिया ने साउथ अफ्रीका में हनीमून मनाने का फैसला किया है. 

गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन है शामिल?

इंडिया टुडे को एक सोर्स ने जानकारी दी है कि रणबीर अपने चुनिंदा दोस्तों को ये पार्टी देंगे जिसमें अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी शामिल होंगे. पार्टी के लिए रणबीर ने अपना रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स बैंक्वेट बुक कर लिया है. 
 

ये भी पढ़ें: