Ranveer Singh and Arjun Kapoor
Ranveer Singh and Arjun Kapoor
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी रचा ली है. 7 जुलाई को मुंबई में आयोजित वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए. वहीं अब पूरे रिसेप्शन में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के डांस की रही है. दोनों ने सुपरहिट गाने 'तूने मारी एंट्रियां' पर ऐसा धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया. जिसके बाद से उसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
बता दें कि, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की, लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट रणवीर सिंह ने बटोरी. स्टेज पर उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'गुंडे' के सुपरहिट गाने 'तूने मारी एंट्रियां' पर शानदार डांस किया. दोनों की जबरदस्त एनर्जी और दोस्ती ने मेहमानों का दिल जीत लिया. वहां मौजूद लोगों ने भी उनके डांस का खूब आनंद लिया.
2014 में रिलीज हुई थी फिल्म
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'गुंडे' में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर पहली बार साथ नजर आए थे. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी थीं. इस फिल्म का गाना 'तूने मारी एंट्रियां' आज भी पार्टी का पसंदीदा गाना माना जाता है. रिसेप्शन में इसी गाने पर दोनों दोस्तों ने डांस कर पुरानी यादों को फिर से ताजा कर दिया. स्टेज पर उनकी शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आई.
हिमेश रेशमिया के साथ भी दिखे मस्ती करते
रिसेप्शन में सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी. इस दौरान रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर उनके साथ गाने गाते और झूमते नजर आए. समारोह के कई और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें रणवीर अलग-अलग गानों पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: