scorecardresearch

Badshah and Isha Rikhi Divorce: शादी के 5 महीने बाद ही अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मशहूर रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के महज पांच महीने बाद अलग होने का फैसला कर लिया है. मार्च 2026 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने इंस्टाग्राम पर साझा बयान जारी कर अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की.

Advertisement
बादशाह और ईशा ले रहे तलाक बादशाह और ईशा ले रहे तलाक

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से बहुत चर्चाएं चल रही थीं. अब दोनों ने खुद अपने रिश्ते को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया है. शादी के करीब पांच महीने बाद बादशाह और ईशा रिखी ने अलग होने का फैसला किया है. दोनों ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसा बयान शेयर कर इसकी जानकारी दी और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की है.

5 महीने में खत्म हुआ रिश्ता
बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में एक निजी समारोह में शादी की थी. दोनों ने अपने रिश्ते और शादी को काफी समय तक लोगों की नजरों से दूर रखा था. लेकिन ईशा की मां पूनम रिखी ने दोनों के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद लोगों को दोनों के रिश्ते का पता चला था.  अब 31 अगस्त 2026, शादी के महज पांच महीने बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है.

बादशाह और ईशा ने क्या कहा?
दोनों ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसा बयान शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. दोनों ने यह भी साफ किया कि यही उनका इस मामले पर एकमात्र बयान होगा. साथ ही उन्होंने लोगों से रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें या अनुमान नहीं लगाने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की.

जून में ईशा ने खुद की थी शादी की पुष्टि
ईशा रिखी ने जून 2026 में इंस्टाग्राम के 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की बात खुद कन्फर्म की थी. हालांकि, शादी के बाद भी दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से काफी दूर रखा. बताया गया है कि शादी से पहले दोनों करीब चार साल तक साथ थे.

जुलाई से शुरू हुई थीं रिश्ते में अनबन की खबरें
दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चाएं जुलाई में तेज हुई थीं. 26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था. इसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे.

बादशाह की ये दूसरी शादी थी
ईशा रिखी से पहले बादशाह की शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी. दोनों ने 2012 में शादी की थी और जनवरी 2017 में उनकी बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ. बादशाह और जैस्मिन अलग हो गए थे और 2020 में उनका तलाक फाइनल हुआ. इसके बाद जैस्मिन अपनी बेटी के साथ लंदन चली गईं और दोनों अपनी बेटी की परवरिश मिलकर करते रहे हैं.
 

ये भी पढ़ें