5 best Netflix crime series
5 best Netflix crime series
अगर आप भी वही पुरानी सीरीज देखकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो शुरू होते ही आपको स्क्रीन से बांध ले, तो ये 5 क्राइम थ्रिलर आपके लिए हैं. इनमें सस्पेंस, मिस्ट्री और ऐसा ट्विस्ट है कि हर एपिसोड के बाद अगला देखने का मन करेगा. गर्मी की शाम हो और हाथ में कुछ ठंडा, साथ में ऐसी सीरीज, तो मजा दोगुना हो जाएगा.
1. That Night
यह सीरीज एक ऐसी रात की कहानी है, जो कई जिंदगियों को बदल देती है. कहानी की शुरुआत एक रहस्यमयी घटना से होती है, जिसके बाद हर किरदार शक के घेरे में आता जाता है. हर एपिसोड के साथ नए राज खुलते हैं और आपको बार-बार लगता है कि अब सच सामने आ गया, लेकिन अगले ही पल कहानी नया मोड़ ले लेती है. अगर आपको धीमे-धीमे बनता सस्पेंस पसंद है, तो यह सीरीज जरूर देखनी चाहिए.
2. Run
नाम जितना छोटा है, कहानी उतनी ही मजेदार है. इस सीरीज में एक किरदार अचानक भागने लगता है, लेकिन सवाल यह है कि वह किससे भाग रहा है? किसी इंसान से, किसी राज से या अपने ही अतीत से. कहानी में पीछा, धोखा और कई चौंकाने वाले पल हैं. हर सीन में ऐसा लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है. अगर आपको फास्ट-पेस्ड थ्रिलर पसंद है, तो यह आपको बिल्कुल पसंद आएगी.
3. The Chestnut Man
यह नेटफ्लिक्स की सबसे मनोरंजक क्राइम थ्रिलर सीरीज में से एक मानी जाती है. कहानी एक ऐसे सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हर क्राइम सीन पर chestnut से बनी एक छोटी सी गुड़िया छोड़ जाता है.
यहीं से शुरू होती है एक ऐसी जांच, जिसमें हर सुराग आपको और उलझा देता है. कोपेनहेगन की डार्क वाइब, ठंडी लोकेशन और सस्पेंस भरा बैकग्राउंड इस सीरीज को और ज्यादा इंटेंस बनाता है.
4. Wadh 2
अगर आपको इंडियन क्रइम थ्रिलर पसंद हैं, वध 2 आपको अच्छी लग सकती है. कहानी में रिश्तों, बदले और छिपे हुए सच का ऐसा मेल है जो आपको अंत तक बांधे रखता है. हर किरदार के पीछे एक कहानी है और हर कहानी के पीछे एक छिपा हुआ राज. धीरे-धीरे यह समझ आता है कि असली अपराधी कौन है और क्यों.
5. The Buckingham Murders
करीना कपूर की यह क्राइम थ्रिलर काफी इंटेंस और इमोशन से भरी है. कहानी एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बच्चे के मर्डर केस की जांच कर रही है. जांच के दौरान परत पर परतें खुलती हैं. परिवार, दर्द, शक और ऐसे राज जो हर किरदार पर शक करा दें. यह सिर्फ मर्डर थ्रिलर नहीं, बल्कि इमोशन और सस्पेंस का पैकेट है.
ये भी पढ़ें