scorecardresearch

साड़ी पहन कर खेत जोतती नजर आई साई पल्लवी, देखें मजेदार वीडियो

साई ने इस वीडियो को कैप्शन देसी छोरी के साथ शेयर किया है. वीडियो में साई साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं. साई को साड़ी में ट्रैक्टर चलाता देख उनके फैंस साई पर प्यार लुटा रहे हैं.

Advertisement
sai pallavi sai pallavi

साई पल्लवी आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग रिल्स शेयर करती रहती हैं. वहीं साई अपने डांस से अपने फैन्स को हर बार खुश भी करती हैं. लेकिन इस बार साई का एक अलग अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साई साड़ी पहने कर खेत जोतती दिख रही हैं. साई का ट्रेक्टर चलाना उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. 

साई ने इस वीडियो को कैप्शन देसी छोरी के साथ शेयर किया है. वीडियो में साई साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं. साई को साड़ी में ट्रैक्टर चलाता देख उनके फैंस साई पर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा साई के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिका कि , महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sai Pallavi (@saipallavi_mh)

बता दें कि साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 में हुआ था. साई एक अच्छी एक्ट्रेस होने के एक अच्छी डांसर भी हैं. साई ने अबतक तेलुगु, तमिल और मलयालम में कई हिट फिल्में दी हैं. साई को  2015 में आई फिल्म प्रेमम और 2017 में आई फिदा के लिए  फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है.