scorecardresearch

सलमान खान ने 16 किलो वजन घटाया, दुबला दिखने के सवाल पर पहली बार बोले- फिटनेस के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन

सलमान ने सबसे पहले सोहेल से कहा कि उनका वजन काफी कम हो गया है. इस पर सोहेल ने अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है. इसके जवाब में सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने तो 16 किलो वजन कम किया है.

Advertisement
Salman Khan Salman Khan

पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर सलमान खान की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में थीं. कई लोगों को उनका पहले से काफी दुबला लुक देखकर चिंता होने लगी थी. कुछ यूजर्स उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाने लगे. अब खुद सलमान खान ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने बताया कि उनका वजन किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के कारण कम हुआ है. अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने पूरे 16 किलो वजन घटाया है.

रियलिटी शो में किया बड़ा खुलासा
सलमान खान हाल ही में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो Alliance में अपने भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने पहुंचे. शो के दौरान दोनों भाइयों के बीच फिटनेस को लेकर हल्की-फुल्की बातचीत हुई.

सलमान ने सबसे पहले सोहेल से कहा कि उनका वजन काफी कम हो गया है. इस पर सोहेल ने अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है. इसके जवाब में सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने तो 16 किलो वजन कम किया है.

दुबले लुक को लेकर क्यों उठ रहे थे सवाल?
हाल के दिनों में सलमान खान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे. इन तस्वीरों में उनका लुक पहले की तुलना में काफी पतला दिखाई दे रहा था. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कहीं वो बीमार तो नहीं. हालांकि सलमान ने अब साफ कर दिया है कि उनका वजन जानबूझकर कम किया गया है.

नई फिल्म के लिए कर रहे हैं तैयारी?
सलमान खान ने वजन कम करने की वजह का खुलकर खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बदलाव उनकी आने वाली एक्शन फिल्म की तैयारी का हिस्सा है. सलमान जल्द ही अपनी नई फिल्म SVC63 में नजर आ सकते हैं. इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी नयनतारा के साथ देखने को मिल सकती है.

भाई सोहेल खान के सपोर्ट में Alliance में नजर आए सलमान
प्राइम वीडियो का रियलिटी शो Alliance 26 जून से स्ट्रीम हो रहा है. इस शो में कई सेलिब्रिटी जोड़ी बनाकर अलग-अलग चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. शो को अभिनेता कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन में रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन, कुशाल टंडन, डेजी शाह, मिनी माथुर, नीति टेलर, पायल गेमिंग समेत कई चर्चित चेहरे हिस्सा ले रहे हैं. सोहेल खान भी पहली बार किसी रियलिटी शो में प्रतियोगी के रूप में नजर आ रहे हैं.

जल्द टीवी पर भी होगी वापसी
फिल्मों के अलावा सलमान खान जल्द ही छोटे पर्दे पर भी वापसी करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' के खत्म होने के बाद वह एक बार फिर 'बिग बॉस' के नए सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे.