King Song Tu Mil Jaaye
King Song Tu Mil Jaaye
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' 2 नवंबर को रिलीज हुआ. गाने में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं. रिलीज होने के महज 24 घंटे में इसने 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए. इसके साथ ही यह एक दिन में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय फिल्मी गानों में शामिल हो गया. दिलचस्प बात यह है कि इस बार शाहरुख ने अपनी ही फिल्म 'जवान' के गाने 'जिंदा बंदा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
24 घंटे में मिले 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज
'तू मिल जाए' को अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहले 24 घंटे में 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया. सिर्फ यूट्यूब पर ही गाने को 3.63 करोड़ व्यूज मिले, जबकि इसे 4.30 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं. फिल्मी गानों के बीच एक दिन में इतने व्यूज हासिल करना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इससे पहले शाहरुख की फिल्म 'जवान' का गाना 'जिंदा बंदा' इस मामले में आगे था. साल 2023 में रिलीज हुए इस गाने को पहले 24 घंटे में यूट्यूब पर 3.46 करोड़ व्यूज मिले थे. अब 'तू मिल जाए' ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
'सत्यप्रेम की कथा' और 'आदिपुरुष' के गानों को भी छोड़ा पीछे
'तू मिल जाए' ने सिर्फ शाहरुख का पुराना रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा, बल्कि पिछले कुछ सालों में रिलीज हुए कई बड़े फिल्मी गानों को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का गाना 'गुज्जू पटाका' शामिल है, जिसे पहले दिन 3.40 करोड़ व्यूज मिले थे. वहीं प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के गाने 'जय श्री राम' को 3.22 करोड़ और 'राम सिया राम' को 3.21 करोड़ व्यूज मिले थे. सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का गाना 'सिकंदर नाचे' भी पहले दिन 3.19 करोड़ व्यूज हासिल कर पाया था.
गैर-फिल्मी गानों से अभी भी पीछे है 'तू मिल जाए'
फिल्मी गानों के बीच नया रिकॉर्ड बनाने के बावजूद 'तू मिल जाए' सभी म्यूजिक वीडियो के रिकॉर्ड से आगे नहीं निकल पाया है. गैर-फिल्मी गानों की बात करें तो बादशाह का 'पागल' पहले 24 घंटे में 7.5 करोड़ व्यूज के साथ सबसे आगे है. इसके बाद गुरु रंधावा का 'नैन बंगाली' है, जिसे 7.14 करोड़ व्यूज मिले थे. बी प्राक के गाने 'फिलहाल 2-मोहब्बत' को 5.10 करोड़ और गुरु रंधावा-पिटबुल के गाने 'स्लोली स्लोली' को 3.80 करोड़ व्यूज मिले थे.
शाहरुख-दीपिका की जोड़ी ने फिर किया कमाल
'तू मिल जाए' की एक खास बात शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का फिर साथ आना भी है. दोनों इससे पहले 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'पठान' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें: