scorecardresearch

Pathan Teaser: इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म पठान, किंग खान ने शेयर किया टीजर वीडियो

Shah Rukh Khan Film Pathan Teaser: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का इंतजार खत्म हो गया है. किंग खान ने बता दिया कि कब फिल्म रिलीज होगी. रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर कर रहे हैं. फैंस टीजर पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Advertisement
एक्टर शाहरुख खान एक्टर शाहरुख खान
हाइलाइट्स
  • अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

  • शाहरुख खान ने जारी किया फिल्म का टीजर

Pathan Teaser: बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट आ गई है. फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी. शाहरुख खान ने खुद फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है. किंग खान ने फिल्म का धमाकेदार टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया. टीजर में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं. टीजर में शाहरुख खान का लुक साफ नहीं दिख रहा है. लेकिन धुंधलेपन में ही उनकी चमक फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है.


शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल से 'पठान' का टीजर वीडियो शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मुझे पता है कि देर हो गई है, लेकिन तारीख याद रखो, पठान का टाइम अब शुरू हो गया है. 25 जनवरी को सिनेमाघरों में मिलते हैं. इस पोस्ट में शाहरुख खान ने ये भी बताया कि फिल्म हिंदी, तमिल और तेलगु में भी रिलीज होगी.
टीजर जारी होने के बाद किंग खान और पठान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. पठान के टीजर को देखकर फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर कमेंट करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. किंग खान के टीजर वीडियो पर कुछ ही मिनटों में लाखों व्यूज आ गए. इससे ही अंदाजा लगा सकते हैं कि शाहरुख खान की फिल्म का उनके फैंस कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 
आपको बता दें कि 5 साल बाद बॉलीवुड के बादशाह की फिल्मी पर्दे पर वापसी हो रही है. फिल्म 'पठान' की शूटिंग चल रही है.

ये भी पढ़ें: