scorecardresearch

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, सहेली से बोलीं- पति 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें ज्योति सहेलियों के साथ सिंदूर खेला खेल रही हैं और वो कहती हैं कि पति भले पैसा वाला ना हो, लेकिन स्वभाव से अच्छा हो. 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो.

Advertisement
Pawan Singh and Jyoti Singh (Photo/Instagram) Pawan Singh and Jyoti Singh (Photo/Instagram)

जब से भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनकी फैमिली से माफी मांगी है, तब से सिंगर की पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. अब पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो बिना नाम लिए पवन सिंह पर निशाना साध रही हैं.

ज्योति सिंह ने पवन सिंह का उड़ाया मजाक-
ज्योति सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें ज्योति सिंह अपनी सहेलियों के साथ सिंदूर खेला खेलती दिख रही हैं. इसमें उनकी सहेली कहती है कि माता रानी,मेरी सखी की मांग भी लाल कर दो. इस पर ज्योति सिंह कहती हैं कि नहीं माता, अच्छा पति मिले, तभी लाल करना, वरना मैं ऐसी ठीक हूं. पति भले ही पैसे वाला ना हो, लेकिन स्वभाव का अच्छा होना चाहिए, लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो. इसपर ज्योति की दोस्त कहती है कि थूककर चाटने वाला ना हो. इसके बाद ज्योति सिंह सहेलियों के साथ जोर से हंसती हैं.

सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह की इस बात को पवन सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर निशाना साधा है. हालांकि पवन सिंह का इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है.

साल 2018 में हुई थी ज्योति की शादी-
ज्योति सिंह और पवन सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी. ये पवन सिंह की दूसरी शादी थी. लेकिन उनका पवन सिंह से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. पवन सिंह की पहली पत्नी ने शादी के एक साल बाद ही सुसाइड कर लिया था.

पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी थी माफी-
सिंगर पवन सिंह ने हाल ही में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से माफी मांगी थी. उन्होंने मंच से कहा था कि अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है. उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं. मैंने सॉरी बोला ना, अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ. इस दौरान पवन सिंह लोगों से सवाल करते हैं कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और मेरी जोड़ी फिर से साथ दिखे?

ये भी पढ़ें: