scorecardresearch

शाहरुख, सलमान को पछाड़कर इस सुपरस्टार ने मारी बाजी, बने Highest paid एक्टर

इस बार साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने बॉलीवुड को पछाड़ दिया है. वह सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं. कभी इस लिस्ट में शाहरुख खान और सलमान खान का नाम आता था.

Highest Paid Actor Highest Paid Actor

जब भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स का नाम आता है तो अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख जैसे एक्टर्स का ही नाम आता है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. इस बार साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने बॉलीवुड को पछाड़ दिया है. वह सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं.

कितनी फीस करते हैं चार्ज
जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय को उनकी अगली फिल्म के लिए 200 करोड़ की भारी-भरकम फीस दी गई है. यहां तक ​​कि खानों और भारतीय सेल्युलाइड के सबसे बड़े सितारों को भी इतनी पेमेंट आज तक किसी फिल्म के लिए नहीं मिली है. विजय वर्तमान में लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित अपनी अगली रिलीज लियो की शूटिंग कर रहे हैं. बताया जाता है कि जैसे ही फिल्म की शूटिंग खत्म होगी, वह अगस्त में अपनी अगली शूटिंग शुरू करने से पहले एक छोटा ब्रेक लेंगे. खैर, इसी खास फिल्म के लिए एक्टर ने इतनी मोटी रकम चार्ज की है. और अगर अफवाहें वास्तव में सच साबित होती हैं, तो थुल्लाधा मनामुम थुल्लम अभिनेता देश के पहले अभिनेता बन जाएंगे जिन्हें एक फिल्म के लिए 200 करोड़ की राशि का भुगतान किया जाएगा. यह एक ऐसी उपलब्धि है जो पहले किसी ने हासिल नहीं की है.

राजनीति में रखेंगे कदम
बता दें कि दो साल पहले तक विजय अपनी फिल्मों के लिए 100 करोड़ की फीस ले रहे थे. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी फीस दोगुनी कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय अपनी अगली फिल्म 'थलापति 68' के लिए 200 रुपये चार्ज कर रहे हैं. थलापति 68 फिल्म का अस्थायी नाम है. यह विजय के करियर की 68वीं फिल्म है. कहा जा रहा है कि यह फिल्म थलापति के करियर की आखिरी फिल्म साबित हो सकती है. इस फिल्म के बाद विजय राजनीति की दुनिया में कदम रखने की योजना बना रहे हैं. हालांकि इस मामले में अभी थलापति विजय की ओर से कोई रिएशन सामने नहीं आया है.