तलाक लेंगी सुनीता? (Photo: Vinod Singh)
तलाक लेंगी सुनीता? (Photo: Vinod Singh)
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है. कभी दोनों के अलग रहने की खबरें आईं, कभी तलाक की अटकलें लगीं और फिर दोनों साथ नजर आए तो लगा कि रिश्ते में सब ठीक हो गया है. अब एक बार फिर यह रिश्ता सुर्खियों में है. 19 अगस्त को सुनीता आहूजा को मुंबई की फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया. उनके साथ बेटे यश भी मौजूद थे. कोर्ट से बाहर निकलते वक्त सुनीता परेशान और चुप नजर आईं.
कोर्ट के बाहर पैपराजी ने पूछा सवाल, सुनीता ने नहीं दिया जवाब
सुनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें वह फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं. पैपराजी ने उन्हें देखते ही कैमरा लेकर सवाल किया कि कोर्ट में क्या हुआ और क्या वह कुछ बताना चाहेंगी. सवाल सुनते ही सुनीता ने कैमरे की तरफ नाराजगी से देखा और कोई जवाब नहीं दिया. उनके बेटे यश ने बीच में आते हुए कहा, 'नहीं, कुछ नहीं हुआ. जाने दीजिए.' इसके बाद यश अपनी मां को कैमरों से बचाते हुए कार तक लेकर गए.
कार में बैठने से पहले सुनीता ने इरिटेट होकर इतना जरूर कहा कि 'बर्थडे मनाने गए थे.' इसके बाद वह कार में बैठकर वहां से चली गईं. हालांकि सुनीता फैमिली कोर्ट क्यों गई थीं और वहां क्या हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. कहा जा रहा है कि उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया है.
Divorce case on? 🤔#SunitaAhuja was spotted stepping out of family court after accusing husband #Govinda of cheating with his new heroine #KomalRani
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) August 19, 2026
Govinda's son got angry at paps when asked what happened in court 😡 pic.twitter.com/nvdXCGMS1T
पिछले साल से चल रही है रिश्ते में खटास की चर्चा
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर अफवाहें फरवरी 2025 से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. इसके बाद सुनीता की ओर से कथित तौर पर अलग होने का नोटिस भेजे जाने की भी खबरें सामने आईं. हालांकि, कुछ महीनों बाद दोनों के रिश्ते में सुलह की खबरें आईं. गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों ने साथ में मीडिया के सामने पोज भी दिया था. उस दौरान सुनीता ने कहा था कि अगर दोनों के बीच कुछ गलत होता तो वे इतनी नजदीक खड़े नहीं होते. उन्होंने यह भी कहा था कि कोई भी उन्हें एक-दूसरे से अलग नहीं कर सकता.
'लॉक अप 2' में भी नजर आए थे दोनों
इस साल जुलाई में सुनीता आहूजा रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में नजर आई थीं. शो में गोविंदा बतौर गेस्ट पहुंचे थे. उस समय भी दोनों के रिश्ते को लेकर लोगों की नजरें उन पर थीं. लेकिन हाल में मामला फिर चर्चा में आ गया, जब गोविंदा को उनकी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया. इसके बाद सुनीता ने गोविंदा को कथित तौर पर 'शुगर डैडी' कहा था. सुनीता ने एक्ट्रेस के साथ गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर भी सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाए थे.
गोविंदा ने भी दिया था पत्नी के आरोपों पर जवाब
सुनीता के आरोपों के बाद गोविंदा ने भी इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वह बाहर मिलने वाले हर काम को नहीं करते और जो काम वह कर रहे हैं, उसमें भी दखल दिया जा रहा है. गोविंदा ने यह भी आरोप लगाया कि जब सुनीता अपना काम कर रही थीं, चाहे वह फूड शो हो या लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यक्रम, तब उन्होंने अपने संपर्कों के जरिए गोविंदा को बुलाया और उनसे सहयोग लिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब जब उन्होंने फिल्म शुरू की है तो उनके खिलाफ ऐसी बातें कही जा रही हैं, जिससे उनकी छवि और काम पर असर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें