Rise And Fall 2
Rise And Fall 2
'भोजपुरी बवाल' में अपने बेबाक अंदाज और मजेदार बातों से चर्चा में रहे तेज प्रताप यादव अब रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में नजर आ रहे हैं. शो में उनकी मौजूदगी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की एंट्री भी हो चुकी है. इस बीच अब शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्वरा भास्कर तेज प्रताप से एक खास डिमांड करती नजर आ रही हैं.
दरअसल, वायरल क्लिप में स्वरा भास्कर तेज प्रताप यादव से कहती हैं कि वह उन्हें एक बार लालू यादव से जरूर मिलवाएं. स्वरा की इस बात पर तेज प्रताप बिना देर किए उनसे वादा करते हैं कि वह उन्हें लालू यादव से जरूर मिलवाएंगे. इसके बाद दोनों के बीच हुई बातचीत का यह हिस्सा चर्चा में आ गया है.
पहले दिन दिखाए तेवर
शो में स्वरा भास्कर ने पहले ही दिन अपने तेवर दिखा दिए. उन्होंने बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को जवाब देने के साथ बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी. शो में स्वरा डिजाइनर साड़ी और ब्लाउज पहनकर पहुंचीं. उनके ब्लाउज पर 'मोटी' लिखा हुआ था.
ब्लाउज पर लिखा 'मोटी' देख चौंके तेज प्रताप
जब स्वरा शो में एंट्री लेती हैं, तब बाकी कंटेस्टेंट सोफे पर बैठे हुए होते हैं. तेज प्रताप की नजर स्वरा पर जाती है और फिर उनके ब्लाउज पर लिखे 'मोटी' शब्द पर पड़ती है. तभी बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप तेज प्रताप को टोकते हुए कहते हैं कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए.
इस पर स्वरा कहती हैं कि नहीं, आप लोग सच बोल सकते हैं. तेज प्रताप मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि फिर सच नहीं बोलना है और हंस पड़ते हैं. इसके बाद स्वरा उनसे कहती हैं कि शो में कुछ हो या न हो, लेकिन उन्हें लालू यादव से जरूर मिलवाना है. तेज प्रताप कहते हैं, 'मैं वादा करता हूं, जरूर मिलवाऊंगा.' इसके बाद सभी लोग मिलकर 'जय सनातन' और 'राधे-राधे' के नारे लगाने लगते हैं.
'भोजपुरी बवाल' में भी सुर्खियों में रहे थे तेज प्रताप
बता दें कि, इससे पहले तेज प्रताप यादव 'भोजपुरी बवाल' कार्यक्रम में नजर आए थे. इसके ग्रैंड फिनाले का आयोजन पटना में हुआ था. इस दौरान उनके कई बयान चर्चा में रहे थे. तेज प्रताप ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को 'लफुआ' तक कह दिया था. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर शराब का टेस्ट होगा तो वह पकड़े जाएंगे. साथ ही उन्होंने दावा किया था कि उनके काम की वजह से रियलिटी शो हिट हुआ है.
ये भी पढ़ें: