Ragini MSS 3
Ragini MSS 3
बॉलीवुड में कई बार ऐसी जोड़ियां काम करती हैं, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता और कई बार वह बड़े परदे पर हीट भी हो जाती हैं. अब खबर है कि तमन्ना भाटिया अपने से 4 साल छोटे जुनैद खान के साथ पहली बार नजर आ सकती हैं. दोनों कलाकार एकता कपूर की फेमस हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइज Ragini MMS के तीसरे हिस्से में नजर आ सकते हैं, जिसकी बात-चित अभी चल रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म का नाम Ragini MMS 3 रखा गया है. इस खबर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है, क्योंकि यह जोड़ी पहले कभी साथ नहीं दिखी.
निर्देशन में किया गया बदलाव
पिंकविला के मुताबिक, फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट यह है कि इसके निर्देशन में बदलाव हुआ है. पहले इस प्रोजेक्ट से डायरेक्टर साहिर रजा जुड़े थे, लेकिन शेड्यूल की दिक्कतों के कारण अब वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक वेब सीरीज में शो-रनर के तौर पर व्यस्त हैं, जिसके चलते दोनों प्रोजेक्ट साथ संभालना मुश्किल हो गया था. अब निर्माता नए डायरेक्ट के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही हैं. खबर यह भी है कि इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे, जिन्होंने 2011 की Ragini MMS फिल्म बनाई थी. हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही ये जोड़ी आपको सिनेमाघर में देखने को मिलेगी.
कहानी की दिशा में नया मोड़
रिपोर्ट का कहना है कि Ragini MSS अपने पुराने पार्ट्स से थोड़ी अलग होगी. इस बार कहानी का झुकाव पुराने हॉरर-एरोटिका से हटकर थोड़ा थ्रिलर और सस्पेंस की तरफ होगा. इस बार मेकर्स का उद्देश्य फ्रेंचाइजी की पहचान बनाए रखते हुए दर्शकों को नया अनुभव देना है.
तमन्ना और जुनैद की आने वाली फिल्में
तमन्ना भाटिया जल्द ही 'VVAN: Force of the Forest' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी. यह थ्रिलर फिल्म इस साल मई में रिलीज की जा सकती है. वहीं दूसरी ओर, जुनैद खान अगली फिल्म 'एक दिन' में साई पल्लवी के साथ दिखेंगे, जिसका टीजर हाल ही में सामने आया है और फैंस को उनकी केमिस्ट्री पसंद आ रही है.
ये भी पढ़ें