scorecardresearch

नाना पाटेकर जिंदा हैं? एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने पूछा- रात में अंतिम संस्कार की क्या जल्दी थी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर सवाल उठाया है. उनका कहना है कि इतना जल्दी क्या थी? रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि हो सकता है वो सिंगापुर या मलेशिया में जिंदा हों. कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मौत का नाटक किया हो और फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया हो.

Advertisement
nana patekar and tanushree dutta (Photo/PTI) nana patekar and tanushree dutta (Photo/PTI)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है. फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस भी सदमे में हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उनकी मौत पर सवाल खड़े किए हैं. तनुश्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सेयर किया. जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के निधन से जुड़े कई सवाल खड़े किए. तनुश्री ने कहा कि हो सकता है वो सिंगापुर या मलेशिया में जिंदा हों.

अंतिम संस्कार की इतनी जल्दी क्या  थी- तनुश्री
वीडियो में तनुश्री दत्ता ने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री और मीडिया में किसी ने भी नाना पाटेकर का शव नहीं देखा और इतनी जल्दी क्या थी? आधी रात को अंतिम संस्कार करने की? हमारे धर्म में, आमतौर पर सूरज डूबने के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है तो फिर आधी रात को अंतिम संस्कार क्यों किया गया? इतना जल्दी क्या थी? रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार क्यों किया गया?

प्रार्थना सभा क्यों नहीं हुई- तनुश्री
एक्ट्रेस तनुश्री ने कहा कि वो इतने बड़े लीजेंड, इतने महान इंसान थे. एक प्रार्थना सभा होनी चाहिए ती, ताकि बॉलीवुड के लोग और मीडियाकर्मी आ सकें, शव देख सकें और श्रद्धांजलि दे सकें. जैसे हिंदू परंपरा में लोग सभा में शामिल होते हैं, शव को छूते हैं, उसके सामने सिर झुकाते हैं और मृतक को अपनी आंखों से देखते हैं. बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, लेकिन क्या उन्होंने असल में शव देखा? क्या परिवार ने इसे ठीक से देखा? किसका अंतिम संस्कार किया गया?

वो सिंगापुर या मलेशिया में जिंदा हों- तनुश्री
तनुश्री ने कहा कि हो सकता है वो सिंगापुर या मलेशिया में जिंदा हों. कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मौत का नाटक किया हो और फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया हो. अगर उसने अपना रूप बदल लिया है तो उनकी पहचान भी पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट करवाया जाना चाहिए.

तनुश्री ने पूछा कि 8 अक्टूबर की सुबह नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाते समय की कोई तस्वीर या वीडियो पब्लिकली सामने क्यों नहीं आया? 

ये भी पढ़ें: