scorecardresearch

March OTT Release: मार्च में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का, OTT पर Pankaj Tripathi, Ravi Kishan और Sunil Grover समेत इन सितारों की रिलीज होगी फिल्में और वेब सीरीज... देखिए पूरी लिस्ट

मार्च महीने में आपका हर वीकेंड एंटरटेनमेंट से लबरेज होगा. इस महीने बैक टू बैक कई शानदार फिल्में और वेबसीरीज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ऐसे में आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं हम आपको बताएंगे कि किस तारीख को किस ओटीटी पर कौन सी फिल्म या वेब सीरीज रिलीज होगी.

Advertisement
March OTT Release March OTT Release
हाइलाइट्स
  • 'मर्डर मुबारक' में पंकज त्रिपाठी का है जबरदस्त किरदार

  • कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा की तिकड़ी आने वाली है नजर

मार्च का महीना फिल्में और वेब सीरीज देखने वालों के लिए बहार बनकर आया है. इस महीने अलग-अलग ओटीटी पर 7 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है. लोग पहले से ही इंतजार में रहते हैं कि इस हफ्ते या इस महीने किस ओटीटी पर कौन सी फिल्में और कौन सी वेब सीरीज आ रही है जिसको वो वीकेंड पर देख पाएंगे. तो हम आपके लिए पूरी लिस्ट लेकर आए हैं. आपको हम बताएंगे कि किस तारीख को किस ओटीटी पर कौन सी फिल्म या वेब सीरीज रिलीज होने वाली है.

1 मार्च 

महीने की शुरुआत ही दो धांसू वेब सीरीज से हो रही है. एक में रवि किशन तो दूसरे में सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में होंगे. बात कर रहे हैं 'सनफ्लावर 2' और 'मामला लीगल है' की. बता दें कि मामला लीगल है को आप नेटफ्लिक्स पर तो सनफ्लावर 2 को ज़ी 5 पर देख पाएंगे.  सनफ्लावर 2 में सुनील ग्रोवर के साथ रणवीर शौरी, अदा शर्मा और आशीष विद्यार्थी नजर आएंगे. लगभग आधे-आधे घंटे की 8 एपीसोड वाली सीरीज का आप इस वीकेंड लुत्फ उठा सकते हैं. 

सम्बंधित ख़बरें

7 मार्च 

मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज महारानी का तीसरा सीजन 7 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रहा है. हुमा कुरैशी ने रानी भारती के किरदार में जान फूंक दी और दमदार एक्टिंग से पहले के दोनों सीजन में लोहा मनवाया है. ऐसे में दर्शक बेसब्री से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे जो कि इस महीने खत्म होने जा रहा है. बता दें कि इसका पहला सीजन साल 2021 में तो दूसरा सीजन साल 2022 में आया था.

8 मार्च

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी आपके लिए एक शानदार वेब सीरीज 8 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनी शो टाइम फिल्मी दुनिया से आपका रूबरू कराएगा. इस वेब सीरीज में इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे. 

15 मार्च 

15 मार्च को पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मर्डर मुबारक नेटफ्लिक्स  पर रिलीज होने जा रही है. बात चाहे पंकज त्रिपाठी के फिल्म की हो या वेब सीरीज की दर्शक बेसब्री से इंतजार में रहते हैं. और ये इंतजार इस महीने 'मर्डर मुबारक से खत्म होने जा रहा है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा सारा अली खान, करिश्मा कपूर, टिस्का चोपड़ा, डिंपल कपाड़िया और संजय कपूर नजर आएंगे.

21 मार्च 

इस महीने सारा अली खान की दो फिल्में बैक टू बैक आ रही है. एक तो मर्डर मुबारक जो कि 15 मार्च को नेटफ्लिक्स  पर रिलीज होगी. तो वहीं 21 मार्च को अमेजन प्राइम पर 'ऐ वतन मेरे वतन' रिलीज होगी. इस फिल्म का टीजर तो आ चुका है अब 4 मार्च को ट्रेलर रिलीज होगा.

30 मार्च

कॉमेडी की दुनिया में कपिल शर्मा एक बार फिर धमाका करने जा रहे हैं. नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला एपिसोड 30 मार्च को रिलीज होगा.  न सिर्फ कपिल बल्कि उनके साथ सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा अपनी लाजवाब कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे.