OTT release (21-27 September 2026)
OTT release (21-27 September 2026)
OTT दीवानों के लिए एक बार फिर बंपर एंटरमेंट का इंतजाम हो चुका है. 21 सितंबर से लेकर 27 सितंबर 2026 तक कई सीरीज और फिल्में रिलीज होने को तैयार बैठी हैं. जिन्हें भी आपने थिएटर में जाकर नहीं देखा वह अब OTT पर हंगामा मचाने आ रही हैं. इसी रिलीज में कई फ्रेश सीरीज भी हैं, जो आपको थ्रिल और एडवेंचर से भर देगी. अगर इन सबसे मन भर जाए, तो रियलिटी शो के लिए भी तैयार रहें. कई फ्रेश रियालिटी शो भी आपके मनोरंजन के लिए स्ट्रीम होने वाली है. इस हफ्ते बॉलीवुड के साथ कई हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स भी आपको OTT पर देखने को मिलेंगे.
अनीत पड्डा की 'हुंकार' में उठेगा बड़ा सवाल
अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख की 'हुंकार: द रोर' 25 सितंबर को JioHotstar पर स्ट्रीम होगी. कहानी एक टीनएजर लड़की के आरोप से शुरू होती है, जो एक मशहूर आध्यात्मिक गुरु पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है. इसके बाद मामला सिर्फ एक शिकायत तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कोर्टरूम और सच्चाई की तलाश तक पहुंचता है. सीरीज में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख, अर्जुन माथुर, मोहम्मद जीशान अय्यूब और राम कपूर भी नजर आएंगे.
परिणीति चोपड़ा की OTT पर नई शुरुआत
परिणीति चोपड़ा 'शक: ट्रस्ट नो वन' से अपना OTT डेब्यू करने जा रही हैं. 24 सितंबर को Netflix पर आने वाली इस सीरीज में एक मां की कहानी दिखाई गई है, जिसकी बच्ची लापता हो जाती है और वह करीब 9 साल तक उसकी तलाश करती रहती है. इस तलाश के बीच सामने आने वाली चीजें कहानी को मिस्ट्री और शक के रास्ते पर ले जाती हैं. सीरीज में परिणीति के अलावा सोनी राजदान, अनुप सोनी और जेनिफर विंगेट भी अहम भूमिकाओं में हैं.
'डोंट बी शाय' में प्यार, दोस्ती और उलझी जिंदगी
अगर आपको हल्की-फुल्की यंग एडल्ट कहानी पसंद है तो 'डोंट बी शाय' पर नजर रख सकते हैं. फिल्म 25 सितंबर को Prime Video पर रिलीज होगी. कहानी 20 साल की श्यामिली यानी शाय की है, जिसे लगता है कि उसने अपनी जिंदगी का पूरा प्लान बना रखा है. लेकिन प्यार, दोस्ती और अचानक आए बदलाव उसकी बनाई हुई पूरी तस्वीर को बदल देते हैं. फिल्म को स्रीति मुखर्जी ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट इसके प्रोडक्शन से जुड़ी हैं.
'मिनर्वा एकेडमी' में गायब दोस्त की तलाश
22 सितंबर को Netflix पर 'मिनर्वा एकेडमी' आएगी. यह एक इटैलियन टीन ड्रामा है, जिसकी कहानी एक मिलिट्री हाई स्कूल के माहौल में आगे बढ़ती है. यहां अनुशासन, पढ़ाई, परिवार का दबाव और आपसी प्रतिद्वंद्विता के बीच एक युवा कैडेट अपने लापता दोस्त के बारे में जवाब तलाशता है. सीरीज के पहले सीजन में 8 एपिसोड हैं.
'हैबियस कॉर्पस' में खुलेगा पुराना मामला
23 सितंबर को Netflix पर 'हैबियस कॉर्पस' स्ट्रीम होगी. यह एक लीगल ड्रामा है, जिसमें कानून की प्रोफेसर अपने छात्रों की टीम के साथ एक ऐसे व्यक्ति की सजा पर दोबारा सवाल उठाती हैं, जिसे अपराध के लिए दोषी ठहराया जा चुका है. टीम उसकी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करती है, लेकिन इस केस से जुड़े पुराने राज धीरे-धीरे सामने आने लगते हैं. सीरीज में मार्जोरी एस्टियानो और एनी गैब्रिएली मुख्य भूमिकाओं में हैं.
'द फाइनल प्रॉब्लम' में होटल बनेगा रहस्य का अड्डा
25 सितंबर को Netflix पर 'द फाइनल प्रॉब्लम' आएगी. 1959 की पृष्ठभूमि वाली इस मिस्ट्री सीरीज में एक तूफान के कारण 13 लोग Mallorca के पास एक छोटे से द्वीप पर फंस जाते हैं. जिस होटल में वे ठहरे हैं, वहां एक महिला की मौत हो जाती है. शुरुआत में मामला आत्महत्या जैसा लगता है, लेकिन जल्द ही हत्या का शक गहराने लगता है. खास बात यह है कि यहां एक रिटायर्ड अभिनेता मामले की पड़ताल में उतरता है, जो कभी पर्दे पर Sherlock Holmes का किरदार निभा चुका है.
'राइज एंड फॉल 2' में पावर गेम
रियलिटी शो पसंद करने वालों के लिए 'राइज एंड फॉल 2' भी 26 सितंबर से शुरू होगा. इस बार शो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. पहले चार कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के नाम सामने आए हैं. शो का कॉन्सेप्ट भी पावर गेम पर आधारित है, जहां कंटेस्टेंट्स को 'Rulers' और 'Workers' की अलग-अलग स्थिति में रहना होता है.
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की फिर होगी वापसी
कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' भी इस हफ्ते लौट रहा है. शो का पांचवां सीजन 26 सितंबर से Netflix पर शुरू होगा. करीब छह महीने के ब्रेक के बाद कपिल शर्मा और उनकी टीम दोबारा दर्शकों के सामने होगी. नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे. कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी नए सीजन का हिस्सा हैं.
'जंगल टेल्स विद मोगली' में लौटेगा जंगल का एडवेंचर
छोटे बच्चों और फैमिली ऑडियंस के लिए 'Jungle Tales with Mowgli' भी खास कंटेंट है. यह सीरीज 12 सितंबर से JioHotstar पर शुरू हो चुकी है. इसमें 10 साल के शरारती और जिज्ञासु मोगली की जंगल में होने वाली एडवेंचर से भरी कहानी दिखाई गई है. उसके साथ बल्लो और बगीरा जैसे पुराने पसंदीदा किरदार हैं.
अगर इस हफ्ते सीरीज के बजाय फिल्म देखने का मन है, तो इन नामों पर भी नजर डाल सकते हैं:
'यूएनएबॉम्बर'- नेटफ्लिक्स की यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. कहानी टेड काक्जिंस्की और उसके पीछे लगी एफबीआई की लंबी तलाश पर फोकस करती है.
'द लव हाइपोथिसिस'- 23 सितंबर को प्राइम वीडियो पर आने वाली यह रोमांटिक कॉमेडी एक पीएचडी छात्रा और एक प्रोफेसर के बीच शुरू हुए नकली रिश्ते की कहानी दिखाती है. फिल्म में लिली राइनहार्ट और टॉम बेटमैन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि निकोलस डुवर्नाय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें