Urfi Javed
Urfi Javed
उर्फी जावेद को उनके यूनिक स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है. हाल ही में उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके जरिए उन्होंने फैंस को हैप्पी होली विश किया. वीडियो में उर्फी वाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं. सूट बैकलेस है और उसमें काफी कट बने हुए हैं.
उर्फी ने फैंस को दी बधाई
इस दौरान कुछ यूजर्स ने तो उनकी यूनीक स्टाइल की तारीफ की हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया. लोगों ने उन्हें सजेशन दिया कि उन्हें इससे कुछ बेहतर ट्राई करना चाहिए. उर्फी इससे पहले भी अपने बोल्ड अंदाज और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. हाथों में गुलाल उड़ाती हुई उर्फी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सभी को हैप्पी होली.
ट्रोलर्स ने किया कमेंट
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, पहले लगा कि सुधर गई है, लेकिन फिर देखा अच्छा सामने है. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा हद है यार. एक और सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया- बकवास. इससे पहले उर्फी ने एक टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद वह काफी चर्चाओं में थीं.