scorecardresearch

Virosh wedding: उदयपुर में विजय-रश्मिका की शाही शादी, पैपराजी के लिए कपल ने किए हैं खास इंतजाम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पहली बार 2018 की फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ स्क्रीन शेयर की थी' इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी सराहा' इसके बाद 2019 में रिलीज हुई 'डियर कॉमरेड' में भी उनकी जोड़ी को भरपूर प्यार मिला.

Celebrity wedding Celebrity wedding
हाइलाइट्स
  • आज हल्दी-मेहंदी, कल शादी

  • विरोश प्रीमियर लीग से शुरू हुआ जश्न

राजस्थान के उदयपुर में तेलुगु सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा (vijay deverakonda ) और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. शाही अंदाज में हो रहे इस वेडिंग सेलिब्रेशन को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया है. सिक्योरिटी टाइट है. हालांकि इस बीच एक खास जानकारी सामने आई है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है.

पैपराजी के लिए की गई खाने की व्यवस्था
विजय और रश्मिका ने शादी को निजी और पारिवारिक रखने का फैसला किया है, इसलिए मीडिया कवरेज से दूरी बनाई गई है. लेकिन वेडिंग वेन्यू पर मौजूद पैपराजी और मीडिया कर्मियों के लिए कपल ने खास इंतजाम किए हैं. बताया जा रहा है कि 24 फरवरी से लगातार तीन दिनों तक लंच और डिनर की व्यवस्था करवाई गई है, ताकि वहां मौजूद मीडिया को असुविधा न हो.

मौके पर मौजूद एक फोटोग्राफर ने इंडिया टुडे को बताया कि कपल की टीम ने पास के एक होटल में बुफे सिस्टम किया हुआ है. पैप्स को बताया गया है कि अगले कई दिनों तक ये इंतजाम रहने वाला है.

रश्मिका को सास ने दिए कंगन
शादी की रस्मों की बात करें तो हाल ही में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच 'विरोश प्रीमियर लीग' नाम से एक मजेदार क्रिकेट सेशन रखा गया था. इसके बाद संगीत समारोह धूमधाम से मनाया गया, जहां दोनों ने अपनों के साथ जमकर जश्न मनाया. खबर है कि विजय की मां ने रश्मिका को परिवार में स्वागत के तौर पर कंगन दिए.

26 फरवरी को होगी शादी
आज 25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी, जबकि 26 फरवरी को पारंपरिक तरीके से दोनों की शादी की रस्में की जाएंगी. उदयपुर की झीलों के बीच हो रही यह शाही शादी भले ही बेहद निजी रखी गई हो, लेकिन इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

2018 में किया था साथ काम
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पहली बार 2018 की फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ स्क्रीन शेयर की थी' इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी सराहा' इसके बाद 2019 में रिलीज हुई 'डियर कॉमरेड' में भी उनकी जोड़ी को भरपूर प्यार मिला. इन दोनों फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं और डेटिंग की खबरें सुर्खियों में आने लगी थीं.