scorecardresearch

Virat Kohli Viral Like: फिर चर्चा में आए किंग कोहली! जर्मन व्लॉगर की फोटो पर विराट के लाइक ने मचाया तहलका, फैंस बोले 'एल्गोरिदम' फिर बिगड़ गया क्या?

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपने एक इंस्टाग्राम लाइक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. इस बार जर्मन व्लॉगर लिजलैज की एक पोस्ट पर विराट के लाइक का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है, जिसके बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

Virat Kohli like Lizlaz Photo Virat Kohli like Lizlaz Photo

भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं. इस बार वजह बनी जर्मन व्लॉगर लिजलैज की इंस्टाग्राम पोस्ट, जिस पर विराट के लाइक का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया. जैसे ही फैंस की नजर इस पोस्ट पर पड़ी, इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

अनीत कौर के फोटो लाइक पर भी हो चुका है बवाल
यह पहला मौका नहीं है जब विराट का इंस्टाग्राम लाइक चर्चा में आया हो. इससे पहले साल 2025 में अभिनेत्री Avneet Kaur की तस्वीर पर उनके लाइक को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब हलचल हुई थी. उस समय विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी थी कि फीड क्लियर करते समय एल्गोरिदम की वजह से गलती से इंटरैक्शन दर्ज हो गया था और इसके पीछे कोई इरादा नहीं था. इसी पुराने बयान को याद करते हुए इस बार भी फैंस मजाकिया अंदाज में उसी एल्गोरिदम को लेकर बातें कर रहे हैं.

फैंस के मजेदार रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पूरे मामले पर जमकर प्रतिक्रिया दी. किसी ने लिखा, 'भाई, इस एल्गोरिदम का कुछ करना पड़ेगा', तो किसी ने मजाक में कहा, 'चीकू भाई, प्राइवेट आईडी बना लो.' वहीं कुछ यूजर्स ने Anushka Sharma को टैग करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कमेंट्स किए. इंटरनेट पर यह मामला देखते ही देखते ट्रेंड करने लगा और मीम पेजों ने भी इसपर मीम बनाना शुरू कर दिया. 

लोगों का रिएक्शन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by India Today (@indiatoday)


ये भी पढ़ें