Mardani 3 Hindi Box Office Collection
Mardani 3 Hindi Box Office Collection
Mardani 3 day 1 Box Office Collection रानी मुखर्जी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 के साथ एक बार फिर जबरदस्त अंदाज में सिनेमाघरों में लौटी हैं. इस फिल्म में वह फिर से दमदार और निडर लेडी पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाती दिख रही हैं.
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मर्दानी 3 ने भारत में पहले दिन लगभग 3.48 करोड़ रुपयों की नेट कमाई की है. पार्ट 3 की ओपनिंग जरूर अच्छी रही, लेकिन यह पार्ट रानी की 2019 में आई फिल्म मर्दानी 2 के पहले दिन के कलेक्शन का आंकड़ा नहीं तोड़ पाई.
शो और ऑक्यूपेंसी का हाल
मर्दानी 3 देशभर में 2,299 शोज के साथ रिलीज की गई. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी केवल 13.6 प्रतिसत ही दर्ज की गई. अगर तुलना करें तो, मर्दानी 2 ने अपने पहले दिन में लगभग 3.80 करोड़ रुपयों की कमाई की थी, जो इस बार के मर्दानी 3 से ज्यादा थी.
फिल्म का रिव्यू
मर्दानी की फ्रेंचाइजी भले कुछ अलग या नया न लाए, पर ये फिल्म अपनी कहानी से लोगों को बांधने की कला जानती है. इस फिल्म में सामाजिक मुद्दे उठाए गए हैं, वह मुद्दे जो हमारे आखों से सामने होता है लेकिन हम उसको नजरंदाज कर देते हैं. इस लिहाज से ये फिल्म आज के दर्शकों के लिए देखना जरूरी है. बाकी अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी में भले ट्विस्ट कम हो, लेकिन इस पूरे फिल्म को रानी और मल्लिका प्रसाद ने अपने अभिनय के कंधे पर उठाया हुआ है.
फिल्म महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को दिखावे के रूप में नहीं, बल्कि एक गंभीर और सच्चाई के तौर पर पेश करती है, जो जवाब की मांग करती है. मर्दानी 3 भले ही सीरीज की सबसे बड़ी फिल्म न हो, लेकिन यह साफ संकेत देती है कि शिवानी की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है.
फिल्म की कहानी क्या है
मर्दानी 3 की कहानी में शिवानी शिवाजी रॉय को पिछले तीन महीनों में लापता हुई 93 नाबालिग लड़कियों के मामले की जांच करते हुए दिखाया गया है. फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को मजबूती से सामने रखती है.
फिल्म से जुड़ी दूसरी जानकारी
ये भी पढ़ें