scorecardresearch

अर्जन वेल्ली ने पैर जोड़ के गंडासी मारी....कौन हैं असली अर्जन वेली जिनके ऊपर लिखा गया Animal मूवी का गाना, गुरू गोविंद सिंह से क्या है कनेक्शन

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का गाना अर्जन वेली इन दिनों हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है. फिल्म में 'अर्जन वेल्ली' का इस्तेमाल रणबीर के इसी हिंसक अवतार को हाईलाइट करने के लिए इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement
Animal Movie Animal Movie

भूपिंदर बब्बल की आवाज में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का गाना 'अर्जन वेल्ली' हर तरफ धूम मचा रहा है. फिल्म भी आज रिलीज हो गई है और ऑडियंस की तरफ से इसको लेकर काफी अच्छा रिस्पांस आ रहा है. लोग रणबीर कपूर के किरदार और उनके इस खूंखार रूप को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म में बॉबी देओल का रोल भी काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. अनिल कपूर का कहना है कि ये फिल्म बॉबी देओल का करियर बदल देगी..

ये तो बात हुई फिल्म की अब बात करते हैं इसके मेन गाने की. इस गाने को किसने गाया है और इसकी पीछे की कहानी क्या है आइए उसे विस्तार से जानते हैं. अर्जन वेल्ली ने पैर जोड़ के गंडासी मारी…रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का गाना ‘अर्जन वेल्ली’इन दिनों हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है. इस गाने का संबंध सबसे बहादुर सिख वॉरिअर में से एक से है.

कहां से आया गाना?
यह गाना ढाडी-वार संगीत पर बनाया गया है जिसे गुरु गोबिंद सिंह ने मुगलों से लड़ते समय अपने लोगों में साहस पैदा करने के लिए गाया था. यह एक युद्धघोष की तरह था. अर्जन वेली गाने को पॉपुलर पंजाबी आर्टिस्ट भूपिंदर बब्बल ने लिखा और गाया है. यह एक युद्धघोष की तरह था जो अर्जन सिंह नलवा की वीरता और युद्ध के मैदान में उसके कारनामों को बयां करता है.

...तो असली अर्जन वेली कौन?
अर्जन वेली का कनेक्शन सिख हिस्ट्री से भी है. इस ओरिजिनल गाने को पंजाबी फोक आर्टिस्ट कुलदीप मानक ने कंपोज किया था. ये हरि सिंह नलवा के पुत्र थे, जो 18 वीं शताब्दी में सिख खालसा फौज के कमांडर-इन-चीफ रहे थे. सिख साम्राज्य के हरि सिंह को बाघ मार भी कहा जाता था क्योंकि एक बार उन्होंने उस बाघ को मार डाला था, जिसने उन पर हमला किया था. उन्होंने उसको अपने ढाल और खंजर से मार गिराया था. हरि सिंह नलवा 1825 से 1837 तक सिख खालसा सेना के कमांडर-इन-चीफ थे. उनके सबसे छोटे बेटे अर्जन सिंह ने पिता के निधन के बाद उनकी कमान संभाली और मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी.

क्या है इसका मतलब?
इस गाने में ये दिखाया गया है कि कैसे अर्जन सिंह नलवा ने अपनी गंडासी (कुल्हाड़ी) से दुश्मनों को मारकर युद्ध के मैदान में उनके छक्के छुड़ा दिए थे. इस गाने में अर्जन की तुलना एक शेर से की गई है. यह गाना अर्जन सिंह नलवा और एनिमल के मुख्य किरदार अर्जुन के बीच की समानता दर्शाता है. संदीप रेड्‌डी वांगा की निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी समेत कई कलाकार नजर आएंगे. इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A रेटिंग दी है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही अब तक 14 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.