scorecardresearch

Pawan Singh: पवन सिंह को जब हुआ था प्यार...  I Love You बोलने में लगा दिए थे डेढ़ साल... फिर क्यों अधूरा रह गया यह प्यार?

Pawan Singh Love Story: भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पवन सिंह ने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में अपनी पुरानी लव स्टोरी का किस्सा सुनाया. पवन सिंह ने कहा कि उन्हें जब किसी से प्यार हुआ था तो उसे I Love You कहने में उन्हें डेढ़ साल लग गए थे. पवन सिंह ने बताया कि आखिर यह प्यार क्यों अधूरा रह गया?

Advertisement
Pawan Singh (Photo: Instagram @singhpawan999) Pawan Singh (Photo: Instagram @singhpawan999)

Bhojpuri Actor and Singer Pawan Singh: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. पवन सिंह के गाने और फिल्मों के आज लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं. पावर स्टार पवन सिंह की फिल्में और गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. पवन सिंह राजनीति में भी कदम रख चुके हैं. पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में गर्दा मचा रहे हैं. शो में उनका स्वैग देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं. भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पवन सिंह ने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में अपनी पुरानी लव स्टोरी का किस्सा सुनाया. 

पुराने प्यार का किया जिक्र 
हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' के लेटेस्ट एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस प्रोमो वीडियो में जन्नत जुबैर को पवन सिंह संग देखा जाता है. दोनों आपस में बातचीत कर रहे हैं. जन्नत जुबैर पवन सिंह से उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल करती नजर आती हैं. पवन सिंह से जन्नत पूछती हैं कि क्या उन्होंने कभी किसी को प्रपोज किया है. इस पर पवन सिंह दिल का हाल सुनाते हैं. वह अपने पुराने प्यार का जिक्र करते हुए कहते हैं उन्हें आज भी वह दिन याद है. पवन सिंह ने कहा कि मुझे आई लव यू (I Love You)  बोलने में कम से कम डेढ़ साल लगा था. फिर वो प्यार खत्म भी हो गया था. मैंने जिसको चाहा वो मुझे मिला नहीं. हालांकि पवन सिंह ने अपनी उस लेडीलव का नाम नहीं लिया. 

डेढ़ साल तक सिर्फ फोन पर करते रहे बात 
पावर स्टार पवन सिंह ने शो में बताया कि उनका प्यार अचानक शुरू नहीं हुआ था. वह अपने प्यार से करीब डेढ़ साल तक सिर्फ फोन पर बात करते रहे. इसके बाद उन्होंने अपने दिल की बात कहने का फैसला किया. पवन सिंह ने बताया कि अपने प्यार से मुलाकात के दौरान उन्होंने उससे कहा कि वह उन्हें चाहते हैं. मैंने उनको आई लव यू बोला. 

फिर क्यों खत्म हो गया पवन सिंह का प्यार
जन्नत जुबैर ने जब पवन सिंह से कहा कि वह इस रिश्ते के आगे की कहानी जानना चाहती हैं तो पवन सिंह ने बताया कि फिर वो प्यार खत्म भी हो गया. हालांकि, पवन सिंह यह भी साफ करते हैं कि सिर्फ ‘नहीं’ बोलते ही रिश्ता खत्म नहीं हुआ था. पवन सिंह ने बताया कि बाद में उनको कुछ ऐसी बातें सुनने को मिली जिनसे उनका भरोसा टूट गया. पवन सिंह कहते हैं कि यदि वह किसी पर भरोसा कर रहे हैं तो सामने वाले को भी उस भरोसे को कायम रखना चाहिए. इसके बाद पवन सिंह ने कहा कि वह दूसरा नाम सुन नहीं सकते थे. पवन सिंह ने कहा कि इस अनुभव के बाद उन्होंने कभी किसी के पास जाकर आई लव यू नहीं कहा. जन्नत जुबैर ने जब पवन सिंह से पूछा कि आपको जिससे प्यार हुआ था उनका नाम क्या था? पवन सिंह ने अपनी उस लेडीलव का नाम नहीं लिया. अब देखना है कि क्या पवन सिंह भोजपुरी बवाल के अगले एपिसोड में अपने पुराने रिश्ते का नाम बताते हैं या नहीं. 

आखिर कौन हैं पवन सिंह कि वह लेडीलव 
पवन सिंह ने भले ही अपनी उस लेडीलव का नाम नहीं लिया लेकिन सभी जानते हैं वो सच्चा प्यार उन्हें भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह से हुआ था. आपको मालूम हो कि एक दौर था जब दोनों की प्रेम कहानी के किस्से लिखे जाते थे. वे एक-दूसरे के प्यार में दीवाने थे. अक्षरा इस सुपरस्टार से शादी करना चाहती थीं लेकिन पवन सिंह की मां को ये रिश्ता कुबूल नहीं था. मां की खातिर पवन सिंह ने अक्षरा को ठुकराकर ज्योति सिंह से शादी रचाई थी. पवन सिंह की साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी हुई थी. हालांकि ये रिश्ता भी नहीं चला. अभी दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. आपको मालूम हो कि ज्योति सिंह से पहले पवन सिंह ने नीलम सिंह से शादी की थी. शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था.