scorecardresearch

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शेयर की हमसफर की तस्वीर, कौन है लड़की?

बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप अपनी निजी लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने लिखा है कि हमसफर का साथ मिला है, अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा.

Advertisement
Manish Kashyap and Anushka sharma (Photo:Instagram/anuskashrrmaa) Manish Kashyap and Anushka sharma (Photo:Instagram/anuskashrrmaa)

बिहार के मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 के चर्चित चेहरे मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें शेयर की है और उसके साथ ऐसा कैप्शन लिखा है, जिससे उनकी शादी की चर्चा होने लगी है. उन्होंने अनुष्का शर्मा नाम की लड़की के साथ ये तस्वीरें शेयर की हैं.

मनीष कश्यप ने क्या लिखा?
एक्स पर मनीष कश्यप ने 2 तस्वीरें शेयर की है और लिखा कि हमसफर का साथ मिला है, अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा. एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ. इसके साथ ही उन्होंने लव का इमोजी भी लगाया है. इंस्टाग्राम पर मनीष कश्यप ने कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीरें शेयर की और कैप्शन लिखा कि अब हर सफर, तुम्हारे साथ.

कौन हैं अनुष्का शर्मा?
अनुष्का शर्मा ने पटना विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. अनुष्का शर्मा छात्र राजनीति में एक्टिव रही हैं. वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी हैं. उन्होंने इसका जिक्र इंस्टाग्राम बायो में किया है. 

कौन हैं मनीष कश्यप?
मनीष कश्यप एक यूट्यूबर हैं और सामाजिक मुद्दों को लेकर वीडियो बनाते हैं. वो राइज एंड फॉल सीजन 2 में भी दिखाई दिए थे. इससे पहले मनीष कश्यप राजनीति में भी एक्टिव रह चुके हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा है. हालांकि हार का सामना करना पड़ा था. मनीष कश्यप बीजेपी से लेकर जनसुराज पार्टी तक में भी रहे हैं. 

मनीष कश्यप का पूरा नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है. वह पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं. उन्होंने पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उन्होंने इंजीनियरिंग की दुनिया छोड़कर यूट्यूब की दुनिया में पहचान बनाई. वो सच टॉक नाम का यूट्यूब चैनल चलाते हैं. वो काफी लोकप्रिय हैं. उन्होंने बिहार में अपनी अलग पहचान बनाई है.

अब उनकी शादी को लेकर चर्चा हो रही है. हालांकि उनकी शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट से लगता है कि जल्द ही वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: