बॉलीवुड के चमकदार सितारे कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने पैतृक गांव पहुंचे हुए हैं. मायानगरी की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर पंकज त्रिपाठी गांव में अपनी छुट्टियां इन्जॉय कर रहे हैं और बाटी चोखा का लुत्फ उठा रहे हैं. पंकज का बेलसंड गांव, बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड में है. गांव में पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी और माता हेमवती देवी रहती हैं. गांव में छुट्टी मनाने पहुंचे पंकज त्रिपाठी अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं.
Actor Pankaj Tripathi who is on a visit to his village in Bihar's Gopalganj district was seen preparing litti chokha with his friends. Watch this report.