scorecardresearch
Advertisement

Anupama: अनुज से शादी की जिद पर अड़ी अनुपमा को बा ने दे डाली बद्दुआ, देखें

स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' काफी दिनों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. शो में अनुपमा और अनुज का बढ़ता रोमांस आए दिन एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है. हर कोई इसके नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करता है. इस शो ने लोगों के दिलों में खास जगह बना रखी है. इन दिनों 'अनुपमा' में अनुपमा की शादी को लेकर हंगामा मचा हुआ है. आने वाले एपिसोड में अनुपमा आक्रामक अवतार नजर आएंगी. शादी को लेकर हो रहे हंगामे के बीच बा अनुपमा को बद्दुआ दे डालेंगी. देखिए 'अनुपमा' की खास झलक.