scorecardresearch
Advertisement

Anupama: अनुपमा-अनुज की शादी के खिलाफ पूरा घर, बा बोलीं- मर जाऊंगी पर तेरी डोली नहीं उठने दूंगी

स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' में महाट्विस्ट आने वाला है. शो में अनुपमा और अनुज का बढ़ता रोमांस आए दिन एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पूरा घर अनुपमा-अनुज की शादी के खिलाफ है. आप देखेंगे कि बा अनुपमा पर भड़क उठती हैं और कहतीं हैं कि- मर जाऊंगी पर तेरी डोली नहीं उठने दूंगी. अब देखना ये होगा कि अनुपमा अब क्या करेगी. देखिए 'अनुपमा' की खास झलक.