scorecardresearch
Advertisement

Bollywood: लोगों को सिरकटे के आतंक से बचा रही स्त्री.. बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाल कमाई फिल्म

इन दिनों हर तरफ सिरकटे की चर्चा है. सरकटे के आतंक से बचाने के लिए एक बार फिर स्त्री बड़े पर्दे पर लौट आई है. बात स्त्री-2 की कामयाबी की हो रही है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर एक बाद एक, कामयाबी की नई कहानी गढ़ती जा रही है. रिलीज के बाद से ही स्त्री-2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए हैं. फिल्म का क्रेज इतना है कि टिकट विंडो पर लोगों की भीड़ मौजूद है. पिछले दो हफ्तों से लगातार ये फिल्म कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है.