scorecardresearch
Advertisement

Viral Videos: रेड लाइट के बावजूद जेब्रा क्रॉसिंग पर रोकी कार, फिर जो हुआ ड्राइवर देख हो गया हैरान

ट्रैफिक रुल्स नहीं मानने पर ऐसा सीन कभी आपके साथ भी हो सकता है. आपकी भी कार से कोई शख्स रास्ता क्रॉस कर सकता है. दरअसल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि रेड लाइट होने के बावजूद एक कार जेब्रा क्रॉसिंग पर आकर रूकती है. जहां से रेड लाइट होने पर लोगों के पैदल जाने के लिए रास्ता होता है. ऐसे में एक शख्स कार का दरवाजा खोलकर उस पर चढ कर आगे चला जाता है.