scorecardresearch
Advertisement

Drishyam 3 Public Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई दृश्यम 3, अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया पैसा वसूल

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की रिलीज के बाद सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने इसे पूरी तरह से पैसा वसूल और ब्लॉकबस्टर बताया है. दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी अंत तक बांधे रखती है और इसका सस्पेंस उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा है. विजय सलगांवकर के किरदार में अजय देवगन के अभिनय और उनके आंखों के एक्सप्रेशन्स की खूब तारीफ हो रही है. वहीं फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे जयदीप अहलावत की एंट्री और उनके भौकाल की भी दर्शकों ने जमकर सराहना की. कई दर्शकों ने फिल्म को पांच में से पांच और दस में से दस अंक दिए, जबकि कुछ ने इसे परिवार के साथ देखने लायक एक बेहतरीन थ्रिलर करार दिया.