scorecardresearch
Advertisement

Entertainment News: फिल्म 'Housefull 5' की शूटिंग हुई शुरू, देखें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' की शूटिंग शुरू हो गई. इससे जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इस तस्वीर में फिल्म से जुड़े सभी कलाकार क्रूज पर साथ-साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म निर्माताओं ने बताया है कि लंदन, फ्रांस और स्पेन में करीब 45 दिनों तक फिल्म की शूटिंग चलेगी. इसके लिए सभी कलाकार लंदन पहुंच गए हैं. साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं. फिल्म अगले साल 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, संजयदत्त, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, श्रेयस तलपड़े और फरदीनखान समेत कई बड़े कलाकार कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे.