scorecardresearch
Advertisement

Viral Videos: पांडा ने बर्फ में की जमकर मस्ती, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अब जरा बाड़े में इस पांडा की मस्ती देखिये. ठंड के मौसम में जब इस पांडा के बाड़े में बर्फ गिरी तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वो अब सारा दिन इसी बर्फ में खेलना चाहता है. कभी बर्फ को उछालता है तो कभी उसी बर्फ में कलाबाजियां खाने लगता है. पांडा की ये अलबेली हरकतें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं.