scorecardresearch
Advertisement

GNT पर सोनाक्षी-हुमा की 'XXL' जोड़ी, देखिए फिल्म डबल 'XL' की स्टारकास्ट के साथ ख़ास बातचीत

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म डबल एक्सेल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. सतराम रमानी के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म में क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आएंगे. फिल्म में अपने किरदार में जान डालने के लिए दोनों एक्ट्रेस को अपना वजन बढ़ाना पड़ा. जहां सोनाक्षी ने अपने रोल के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया है वहीं हुमा कुरैशी ने 20 किलो वेट गेन किया. एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर डबल एक्सेल फिल्म में इस किरदार को निभाना उनके लिए कितना डिफरेंट था. लोग इस सेंसिटिव टॉपिक से रिलेट कर रहे हैं. फिल्म की कास्ट एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा इस सब्जेक्ट पर GNT से बात की, उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें भी कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है. वहीं इस फिल्म के लिए भी दोनों ने अपना वजन बढ़ाया है. इस बीच भी उन्हें कई बातें सुननी पड़ी थी.