scorecardresearch
Advertisement

Taali: वेब सीरीज 'ताली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आईं सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन की अपकमिंग फिल्म 'ताली' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. लोगों का इस फिल्म के ट्रेलर का लंबे समय से इंतजार था. ट्रेलर में सुष्मिता सेन न सिर्फ दमदार नजर आ रही हैं बल्कि लोग उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. आपको बता दें कि फिल्म 'ताली' में सुष्मिता सेन ने एक ट्रांसजेंडर का रोल निभाया है.