scorecardresearch

Viral Videos: पानी के बीच में पोल पर दो शख्स ने किया स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पानी के बीच में पोल पर दो शख्स के जंप करने का स्टंट सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है. ये दोनों शख्स एक साथ पोल पर जंप कर रहे हैं. ऐसे में दोनों का संतुलन देखने लायक है. जरा सी भी असावधानी से दोनों शख्स पानी में गिर सकते हैं. लेकिन बैलेंस इतना परफेक्ट है कि दोनों आसानी से अपना टारगेट पूरा कर लेते हैं. जाहिर है इसके लिए दोनों ने खूब प्रैक्टिस की होगी.