scorecardresearch
Advertisement

Nai Naveli: यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर धूमधाम से रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यामी गौतम ने ढोल-ताशों और पारंपरिक अंदाज में ग्रैंड एंट्री ली. इस फिल्म में यामी मोहिनी नाम की एक ऐसी रहस्यमयी बहू के किरदार में नजर आ रही हैं, जिस पर परिवार को डायन होने का शक होता है. कहानी मेरठ के एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां बहू के आने के बाद अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं. फिल्म में कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और फैंटेसी का मिश्रण देखने को मिलेगा. इस फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि इसका निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेत्री सुगंधा मिश्रा ने मंच संभाला और स्टार कास्ट के साथ बातचीत की. फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.