scorecardresearch

10 घंटे में श्रीलंका से भारत तैरकर पहुंचा कपल, पति-पत्नी ने रचा इतिहास... बनाया रिकॉर्ड

बेंगलुरु के रहने वाले दानिश अब्दी और वैशाली प्रसादे ने ऐसा काम कर दिखाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. इस युवा पति-पत्नी ने श्रीलंका से भारत तक समुद्र में तैरकर करीब 32 किलोमीटर का सफर पूरा किया. बताया जा रहा है कि राम सेतु वाले रास्ते पर किसी कपल ने पहली बार इस तरह ओपन वॉटर स्विमिंग पूरी की है.

swims from Sri Lanka to India in 10 hours swims from Sri Lanka to India in 10 hours

बेंगलुरु के रहने वाले दानिश अब्दी और वैशाली प्रसादे ने ऐसा काम कर दिखाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. इस युवा पति-पत्नी ने श्रीलंका से भारत तक समुद्र में तैरकर करीब 32 किलोमीटर का सफर पूरा किया. बताया जा रहा है कि राम सेतु वाले रास्ते पर किसी कपल ने पहली बार इस तरह ओपन वॉटर स्विमिंग पूरी की है.

दोनों ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक तैराकी की. यह सफर हिंद महासागर के खुले पानी में किया गया, जो काफी मुश्किल माना जाता है. इस पूरे सफर को पूरा करने में उन्हें 10 घंटे 45 मिनट लगे.

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
चैलेंज पूरा करने के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, 'हमने कर दिखाया. श्रीलंका से भारत. 10 घंटे 45 मिनट. पानी में बहुत मुश्किल दिन रहा. अब 12 घंटे बिना अलार्म की नींद चाहिए.'

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर बधाई दी. किसी ने लिखा 'हैट्स ऑफ', तो किसी ने कहा 'कमाल कर दिया'. कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया और कहा कि दोनों ने युवाओं के लिए मिसाल पेश की है.



पहले भी कर चुके हैं समुद्र में तैराकी
दानिश और वैशाली दोनों आईटी इंडस्ट्री में काम करते हैं और उनकी उम्र करीब 30 साल है. इससे पहले भी वे समुद्र में रिले स्विम में हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन इतनी लंबी दूरी पहली बार साथ में तैरकर पूरी की. इस तैराकी को मणिपाल हॉस्पिटल्स का समर्थन मिला था. सफर के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कई नावें, पैरामेडिकल और कोस्ट गार्ड की टीमें भी साथ थीं. ये टीमें पूरे रास्ते उनकी निगरानी करती रहीं.

ये भी पढ़ें: