special AI glasses
special AI glasses
देश के सबसे बड़े अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIMS ) ने उन नेत्रहीन छात्रों जिनका इलाज अब संभव नहीं है और वह अपनी आंखों से देखा नहीं सकते, उनके लिए एक अच्छी मुहिम की शुरुआत की है. दिल्ली एनसीआर के तमाम नेत्रहीन स्कूलों के नेत्रहीन बच्चों को विशेष प्रकार AI चश्मा(AI Enabled Smart Vision Glasses/The Smart Vision Glasses) मुफ्त में प्रदान किया जा रहा है. जिससे उनकी जिंदगी आसान होगी इस चश्मे के जरिए वे पढ़ सकेंगे संगीत सुन सकेंगे साथ ही वह कैश की भी पहचान कर सकेंगे.
यह चश्मा ऐप बेस्ट होगा जो एंड्रॉयड फोन के जरिए चलेगा. जिसका वितरण दिल्ली एम्स ने शुरू किया है इसके तहत दिल्ली एनसीआर के सभी नेत्रहीन स्कूल में पढ़ने वाले करीब 1700 से 2200 तक के नेत्रहीन बच्चों और पढ़ने वाले शिक्षकों को इस चश्मे को दिए जाने की योजना है. जिसकी शुरुआत कर दी गई है और इस कड़ी में मंगलवार को करीब 40 नेत्रहीन बच्चों और शिक्षकों को इस चश्मे को Community Ophthalmology RP Centre, AIIMS New Delhi के द्वारा Vision Aid and Rotary Club के सहयोग से दिया गया.
मुफ्त में मिल रहा चस्मा
इस खास तरीके के चश्मे को पा कर नेत्रहीन छात्र काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि इस चश्मे से हमारी जिंदगी आसान होगी. इससे कई चीज समझ सकेंगे और जीवन आसान होगा. Prof. Radhika Tandon (Chief, Ophthalmic Sciences )ने बताया कि हमने एक मुहिम शुरू की है और उसके तहत नेत्रहीन छात्रों को एक विशेष तरीके का तैयार AI बेस्ट चश्मा दिया है. जो कि किसी भी दृश्य को आवाज में बदलकर नेत्रहीन लोगों को बताएगा. जिससे उनको काफी सहूलियत होगी और उनसे आगे फीडबैक भी लेंगे कि इसमें और क्या सुधार किया जा सकता है.
चश्मा कैसे करता है काम
Professor & Officer-in-Charge, Community Ophthalmology ने बताया कि, यह AI बेस्ट चस्मा नेत्रहीन बच्चों को काफी सहायक होगा. जो लोग देख नहीं सकते वह उनको यह चश्मा देखकर आवाज में बताएगा. साथ ही जो कैश होता है नोट होता है उसको भी पहचान में मदद करेगा. जब सामने नोट होगा तो बता देगा की ₹10 का नोट है या ₹50 का या ₹100 का. साथ ही उनके सामने क्या चीज है उसको भी जानकारी देगा. यह चश्मा स्मार्टफोन से कनेक्ट होगा. अगर कोई किताब है तो उसके पेज की तस्वीर लेकर आवाज में बदलकर नेत्रहीन बच्चों को बता देता है.
दिल्ली एनसीआर में 35 ब्लाइंड स्कूल
दिल्ली एनसीआर के जितने 35 ब्लाइंड स्कूल हैं उनके तमाम बच्चे जिनकी संख्या 1700 से 2200 के बीच है. इसमें से 1700 बच्चों का रजिस्ट्रेशन कर लिया है. एक चश्मे की कीमत करीब 35000/- होती है लेकिन हम बिल्कुल मुफ्त में इसको दे रहे हैं. इसमें हमारी मदद Vision Aid and Rotary Club कर रहा हैं. वही इन चश्मो को पाने वाले नेत्रहीन बच्चों ने बताया कि चश्मा बहुत ही अच्छा है. इससे हमारी जिंदगी बहुत आसान होगी, बहुत कुछ करने में मदद मिलेगी. हम अनेकों प्रकार के किताबें पढ़ सकेंगे समझ सकेंगे और अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे.
रिपोर्टर: आशुतोष कुमार
ये भी पढ़ें: