scorecardresearch

Saharanpur: भीषण गर्मी से राहत का इंतजाम चौराहों पर... ग्रीन नेट, मिस्ट स्प्रे और पानी की फुहार से पहुंचेगा लोगों को सुकून

सहारनपुर में नगर निगम ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक अनोखी पहल की शुरआत की है. जिसके तहत सड़कों पर वॉटर कूलर और ग्रीन नेट लगाएं जा रहे हैं.

Advertisement
Green Net On Streets Green Net On Streets

सहारनपुर में भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है. इस पहल के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट लगाकर धूप से बचाव का काम किया जा रहा है. साथ ही राहत के लिए पानी की फुहार और मिस्ट स्प्रे सिस्टम के जरिए लोगों को ठंडक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच यह पहल राहगीरों के लिए राहत बन रही है.

ग्रीन नेट और फुहार से पहुंचेगी राहत


शहर के घंटाघर चौक, हसनपुर चौक, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड और देहरादून चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर सड़क के दोनों ओर और कुछ जगह एक ओर ग्रीन नेट लगाई गई है. इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले लोगों को गर्मी से बचाने के लिए लगातार फुहार छोड़ी जा रही है. साथ ही अलग-अलग स्थानों पर फुआरा सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रहे और लोगों को गर्मी से राहत मिल सके.

वॉटर कूलर से बॉडी होगी कूल


गर्मी से लड़ने के लिए नगर निगम ने लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए शहर में 15 नए स्थानों पर वाटर कूलर भी लगवाए हैं. महापौर डॉ. अजय कुमार ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए निगम लगातार राहत कार्य कर रहा है. उनका कहना है कि प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक के दौरान लोगों को कुछ समय रुकना पड़ता है, ऐसे में यह व्यवस्था उन्हें धूप और गर्म हवाओं से राहत देने में मदद करेगी.