उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और पहले ही दिन करीब 38 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. नेपाल के ललितपुर में वर्षा और समृद्धि के देवता रातो मछिंद्रनाथ की प्रसिद्ध रथयात्रा शुरू हो गई है. इटावा सफारी पार्क में शेरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर और एसी लगाए गए हैं. गाजियाबाद में एक कारोबारी प्लास्टिक कूड़े के बदले 20 रुपये प्रति किलो दे रहे हैं. देखें 9 बड़ी गुड न्यूज.