बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज सुबह से ही लोग नदियों में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। अयोध्या में सरयू तट पर स्नान और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बिहार के गया स्थित शंकराचार्य मठ में भव्य आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। तमिलनाडु के मदुराई में चित्राई उत्सव की धूम है, जहां वैगई नदी में भगवान की प्रतिमा को स्नान करवाया गया। गुजरात के स्थापना दिवस पर वडोदरा में भव्य रंगोली बनाई गई है। महाराष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में सरकारी इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। आज बॉक्स ऑफिस पर आठ फिल्मों की टक्कर है, जिसमें रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' और जुनैद खान की 'एक दिन' शामिल हैं। तेलंगाना के डीजीपी बी शिवा धार रेड्डी को हैदराबाद में पुलिसकर्मियों ने गाजे-बाजे के साथ विदाई दी। सैन फ्रांसिस्को के समुद्र तट पर 'चौंकर्स' नाम के विशाल सी लायंस को देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। ब्रिटेन की रानी कैमिला ने अमेरिका के वर्जीनिया में एक घोड़े के फार्म का दौरा किया।